{"_id":"5a017a534f1c1b6f548bb91f","slug":"lucknow-university-exams-will-be-completed-in-one-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलयू: तीन नहीं अब एक महीने में निपटेगी परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एलयू: तीन नहीं अब एक महीने में निपटेगी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा अब तीन के बजाय एक ही महीने में निपटाने की तैयारी की जा रही है। विवि में वार्षिक परीक्षा फिलहाल तीन महीने से ज्यादा समय तक चलती है। इस वजह से पढ़ाई का काफी नुकसान होता है। विवि प्रशासन ने इस साल बीए केे कॉम्बिनेशन घटाकर 10 कर दिए हैं।
स्टूडेंट्स को इन्हीं विषयों में से तीन विषय चुनने हैं। तीन विषय के हिसाब से विवि की परीक्षा केवल एक महीने ही चलेगी। लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने इसके हिसाब से ही परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने को कहा है। विवि में सबसे ज्यादा स्टूडेंट बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों में ही हैं।
दूसरी तरफ बीए ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीसीए, एमसीए, एमएसडब्ल्यू, एलएलबी आदि पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम लागू है। बीकॉम और बीएससी में कम विषय होेने की वजह से परीक्षा लंबी नहीं खिंचती। बीए में 35 विषय होने की वजह से परीक्षा काफी लंबी खिंच जाती हैं। इसको देखते हुए इस साल बीए के कॉम्बिनेशन कम किए गए थे। इस वजह से परीक्षाएं अब एक महीने में ही निपट जाएंगी।

Trending Videos
सेमेस्टर प्रणाली लागू करने की तैयारी
डेमो
- फोटो : डेमो
लविवि में शैक्षिक सत्र 2018-19 से पूरी तरह से सेमेस्टर सिस्टम लागू करने की तैयारी है। विवि में फिलहाल परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर प्रणाली लागू है। स्नातक स्तर पर केवल बीए, बीएससी और बीकॉम में वार्षिक प्रणाली पर परीक्षाएं होती हैं। विवि में एक साथ सेमेस्टर और वार्षिक दोनों प्रणाली लागूू होने की वजह से साल में तीन बार परीक्षाओं का दौर चलता है। इनमें करीब चार महीने से ज्यादा का समय जाता है। इसको देखते हुए अब विवि में पूरी तरह से सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जा रहा है।
विवि में कॉम्बिनेशन कम होने की वजह से परीक्षा अब एक महीने ही चलेगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा कार्यक्रम इसी तरह से तैयार किया जाएगा कि परीक्षा में लगने वाला समय कम से कम हो। - प्रो.एसपी सिंह कुलपति, लविवि