फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university examination will start from monday

लविवि की परीक्षा कल से, सीसीटीवी पर स्थिति साफ नहीं

Sun, 04 Mar 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Mar 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
lucknow university examination will start from monday
डेमो - फोटो : डेमो

लखनऊ विवि की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो जाएंगी। शासन ने डिग्री स्तर की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


विवि ने सहयुक्त डिग्री कॉलेजों को इसका निर्देश दे दिया है, लेकिन कई कॉलेजों ने फंड की कमी की बात कहते हुए इसमें असमर्थता जताई थी। ऐसे में देखना होगा कि सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगे या नहीं।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (लुआक्टा) ने इसको लेकर लविवि को पत्र भी लिखा था। लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के अनुसार अनुदानित महाविद्यालयों को सरकार से सिर्फ वेतन भर का बजट मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सीसीटीवी की व्यवस्था करना उनके लिए संभव नहीं है। वहीं लविवि प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने छुट्टी होेने की बात कहते हुए सोमवार को इसकी समीक्षा करने की बात कही है। वहीं दूसरी और जेएनपीजी, नवयुग कन्या समेत कई कॉलेजों ने शनिवार तक अपने यहां सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed