फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university colleges will be bared from admission process

कॉलेजों ने 10 अप्रैल तक नहीं दिया ब्योरा तो लगेगी दाखिलों पर रोक

Wed, 04 Apr 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Apr 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
lucknow university colleges will be bared from admission process
डेमो - फोटो : डेमो

लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त डिग्री कॉलेजों को वेबसाइट अपडेट करने के लिए एक मौका और दिया गया है। कॉलेजों को 10 अप्रैल तक अपनी वेबसाइट अपडेट करनी होगी। वेबसाइट पर कॉलेज के बारे में सूचनाएं देनी होंगी। सूचनाएं न डालने या गलत सूचना अपलोड करने पर उनके दाखिलों पर रोक लगा दी जाएगी।

विज्ञापन


लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने 24 जनवरी को कॉलेजों के साथ हुई बैठक में 15 मार्च तक अपनी वेबसाइट अपडेट करने को कहा था। इसके लिए सभी कॉलेजों को लॉगइन आईडी भी दी गई है।
विज्ञापन


अभी भी काफी कॉलेजों ने लॉगइन नहीं किए हैं। जिन्होंने लॉगइन की है उनमें से भी काफी ऐसे हैं जिन्होंने सूचनाएं वेबसाइट पर अपडेट नहीं की हैं।

कॉलेज डवलपमेंट काउंसिल के डीन प्रो. आरआर यादव ने बताया कि कॉलेजों को- नाम, संचालित पाठ्यक्रम, निर्धारित सीट, पिछले तीन साल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की सत्रवार संख्या, प्रथम सहयुक्तता का सत्र, सहयुक्तता स्थिति-स्थायी या अस्थायी सहयुक्तता, महाविद्यालय की वेबसाइट,  ईमेल आईडी समेत तमाम अन्य जानकारियां अपनी वेबसाइट पर देनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed