{"_id":"5b56c9214f1c1b8f568b622c","slug":"lucknow-university-banned-admission-in-these-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय ने लगाया इन कॉलेजों में एडमिशन पर बैन, एडमिशन से पहले देखें लिस्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय ने लगाया इन कॉलेजों में एडमिशन पर बैन, एडमिशन से पहले देखें लिस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
lucknow university
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय ने 10 सहयुक्त कॉलेजों के 19 पाठ्यक्रमों में दाखिले पर रोक लगा दी है। इन कॉलेजों ने अस्थायी मान्यता की अवधि समाप्त होने के बावजूद स्थायी मान्यता और विस्तारण के लिए आवेदन ही नहीं किया। इसे देखते हुए लविवि ने कॉलेजों को नए दाखिले लेने से मना कर दिया है। अगर कॉलेज इन पाठ्यक्रमों में दाखिले ले भी लेंगे तो उनकी परीक्षा नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विवि सेल्फ फाइनेंस योजना के तहत कॉलेजों को तीन साल के लिए मान्यता देता है। इसके बाद मान्यता स्थायी करानी होती है। इसमें एक साल छूट दी जाती है। चौथे साल से एक लाख रुपये प्रतिवर्ष जुर्माने के साथ दाखिला लेने की अनुमति होती है।
विज्ञापन
सात साल बाद कोर्स की मान्यता अपने आप समाप्त समझी जाती है। विवि ने इस साल मान्यता स्थायीकरण या फिर विस्तारण के लिए अंतिम तारीख 30 जून तय की थी। 10 कॉलेज ऐसे थे जिन्होंने अस्थायी मान्यता समाप्त होने के बावजूद अपना आवेदन ही नहीं भेजा।
विज्ञापन
ऐसे में इन पाठ्यक्रमों में दाखिले पर रोक लगा दी गई है। इन पाठ्यक्रमों में करीब 1100 सीटें हैं। पाठ्यक्रमों में इस साल दाखिला नहीं लिया जाएगा, लेकिन द्वितीय और तृतीय वर्ष के दाखिलों पर इसका कोई असर नहीं होगा।
इन कॉलेजों पर लगी रोक
कॉलेज पाठ्यक्रम
सामा डिग्री कॉलेज बीबीए, बीसीए
जीएसआरएम मेमोरियल डिग्री कॉलेज बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी, बीए
राष्ट्रीय कथक संस्थान मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स
सत्यानंद उच्च शिक्षा संस्थान बीकॉम ऑनर्स
मान्यवार कांशीराम पर्यटन संस्थान बीबीए, बीबीए टूरिज्म
एलएन एकेडमी महाविद्यालय बीए, बीबीए, बीकॉम
लाला महावीर प्रसाद ओम प्रकाश वर्मा कन्या महाविद्यालय बीकॉम, बीए
स्व. कांशीराम स्मारक महाविद्यालय, काकोरी बीए
केजीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीबीए, बीए
पंडित मदन मोहन मालवीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज बीए
सामा डिग्री कॉलेज बीबीए, बीसीए
जीएसआरएम मेमोरियल डिग्री कॉलेज बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी, बीए
राष्ट्रीय कथक संस्थान मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स
सत्यानंद उच्च शिक्षा संस्थान बीकॉम ऑनर्स
मान्यवार कांशीराम पर्यटन संस्थान बीबीए, बीबीए टूरिज्म
एलएन एकेडमी महाविद्यालय बीए, बीबीए, बीकॉम
लाला महावीर प्रसाद ओम प्रकाश वर्मा कन्या महाविद्यालय बीकॉम, बीए
स्व. कांशीराम स्मारक महाविद्यालय, काकोरी बीए
केजीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीबीए, बीए
पंडित मदन मोहन मालवीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज बीए