लखनऊ विश्वविद्यालय का एडमिशन कैलेंडर जारी, यहां जाने सभी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हो जाएगी। स्नातक, स्नातक प्रबंधन और बीएलएड के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 19 मार्च से भरे जाएंगे। पीजी, बीपीएड, एमपीएड और एमएड की आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होगी।
कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रवेश समिति की बैठक में शनिवार को विवि के परीक्षा कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगाई गई।
तय हुआ कि सभी कॉलेजों को विवि द्वारा बीए और बीएससी में निर्धारित किए गए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। बैठक में प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा, कुलसचिव प्रो. राजकुमार सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।
स्नातक प्रवेश परीक्षा और अन्य जानकारी
20 अप्रैल तक लेट फीस के साथ आवेदन होंगे। 25 अप्रैल से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। दो से सात मई के बीच प्रवेश परीक्षा होगी। 21 मई को रिजल्ट जारी होगा तथा 11 से 25 जून के बीच काउंसलिंग होगी।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की आवेदन फीस 800 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये निर्धारित की गई है। लेट फीस के साथ आवेदन करने में सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1800 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1400 रुपये चुकाने होंगे।
स्नातक प्रबंधन प्रवेश का ये होगा कार्यक्रम
स्नातक प्रबंधन में बीबीए, बीबीए-एमएस, बीबीए-आईबी, बीबीए-टूरिज्म, एमबीए-फाइव इयर के दाखिले होंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 20 अप्रैल तक लेट फीस के साथ आवेदन होंगे। 25 अप्रैल से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। 8 मई को प्रवेश परीक्षा होगी।
21 मई को रिजल्ट जारी होगा तथा 11 से 25 जून के बीच काउंसलिंग होगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये ओर लेट फीस के साथ 2000 रुपये होगी। एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तथा लेट फीस के साथ 1500 रुपये निर्धारित की गई है।