फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow started course on gst

लखनऊ यूनिवर्सिटी में GST पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

Sun, 23 Jul 2017 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Jul 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
lucknow started course on gst

जीएसटी आम जनता के हित में लिया गया फैसला है। इसको लेकर अभी भी लोगों में काफी गलतफहमियां हैं। जैसे-जैसे इसके प्रति जानकारी बढ़ेगी गलतफहमियां भी दूर होंगी।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय जीएसटी मित्र तैयार करके समाज और सरकार के प्रति अहम योगदान दे सकता है। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने ये विचार शनिवार को लखनऊ विवि के मालवीय सभागार में हुई कार्यशाला में व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने विवि में आईसीएमए के नए सेंटर और लविवि की ओर से जीएसटी पर शुरू किए गए सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन


छह महीने का है सर्टिफिकेट कोर्स, आवेदन आज से
कॉमर्स के विभागाध्यक्ष प्रो. सोमेश शुक्ला ने बताया कि विवि जीएसटी पर आधारित छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत कर रहा है। इसके आवेदन फॉर्म रविवार से मिलेंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी इस कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। इस कोर्स की फीस तीन हजार रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल से टैक्स प्लानिंग पर डिप्लोमा कोर्स
कोर्स में जीएसटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही ऑनलाइन रिटर्न भरना तथा अन्य प्रावधानों की जानकारी भी कोर्स में दी जाएगी। विभाग में अगले साल से टैक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट की शुरुआत भी की जा रही है। यह डिप्लोमा पाठ्यक्रम होगा। एक साल के डिप्लोमा पाठ्यक्रम की फीस 10 हजार रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed