{"_id":"5a4caaf14f1c1bf61b8b677b","slug":"lucknow-diet-will-give-training-to-teachers-through-youtube-also","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब यू-ट्यूब पर भी शिक्षकों को ट्रेनिंग देगा लखनऊ डायट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब यू-ट्यूब पर भी शिक्षकों को ट्रेनिंग देगा लखनऊ डायट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jan 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
यू-ट्यूब चैनल लांच करते डॉ. सर्वेंद्र बहादुर सिंह
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लखनऊ अब क्लासरूम से बाहर यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से भी शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा। इसके लिए डायट लखनऊ ने मंगलवार को अपना यू-ट्यूब चैनल लॉन्च किया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक डॉ. सर्वेंद्र बहादुर सिंह ने इसका उद्घाटन किया।
इस चैनल पर स्टूडेंट्स के लिए पाठ्य सामग्री उपलब्ध होगी। इसका उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता को यू-ट्यूब पर जाकर डायट लखनऊ (diet lucknow) टाइप करना होगा। इसके बाद उन्हें पूरी सामग्री मिल जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने पर्यावरण संबंधी वीडियो चलाकर इसका उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डायट प्राचार्य डॉ. पवन सचान ने कहा कि इस मुहिम को शुरू करने का उद्देश्य ऐसे नए शिक्षकों का निर्माण व सहयोग करना है, जो किसी कारणवश संस्थान में प्रशिक्षण नहीं ले पाते। ऐसे युवक इस चैनल पर उपलब्ध वीडियो के माध्यम से संस्थान में चल रहे सभी प्रशिक्षण व गतिविधियों से लाभान्वित हो सकते हैं। इस चैनल को बनाने व संचालित करने वाले शिक्षक शिप्रा श्रीवास्तव व देवांश मिश्रा, शिवम तिवारी को निदेशक ने सम्मानित भी किया।

सभी शिक्षकों तक होगी पहुंच
यू-ट्यूब चैनल लांच
- फोटो : amarujala
डायट लखनऊ ने यू-ट्यूब पर चैनल लॉन्च करके एक नई मुहिम की शुरुआत की है। डायट लखनऊ प्रदेश में पहला डायट है, जिसने यू-ट्यूब पर अपना चैनल शुरू किया है। डायट प्राचार्य डॉ. पवन सचान ने बताया कि इस चैनल के माध्यम से वे ज्यादा संख्या में शिक्षकों के बीच पहुंच सकेंगे।
चैनल पर बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री और कार्टून के माध्यम से शिक्षाप्रद फिल्मों की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे बच्चे और शिक्षक दोनों लाभान्वित होंगे। डायट लखनऊ में एक साल में करीब पांच से छह सौ तक शिक्षकों को ही प्रशिक्षित किया जा सकता है। हर साल नए मॉड्यूल के हिसाब से उनका प्रशिक्षण होता है। जनपद में शिक्षकों की संख्या करीब छह हजार है। इस तरह साल भर में अधिकतम 10 फीसदी शिक्षकों को ही प्रशिक्षित किया जा सकता है। यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से अब शत-प्रतिशत शिक्षकों तक पहुंच बनाई जाएगी।