{"_id":"5aa4dd774f1c1b68248b488f","slug":"lucknow-colleges-started-admission-process-before-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इन कॉलेजों में शुरू हो गई एडमिशन की प्रक्रिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ के इन कॉलेजों में शुरू हो गई एडमिशन की प्रक्रिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
लविवि समेत डिग्री कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की होड़ मची हुई है। अभी 12वीं की बोर्ड परीक्षा संपन्न नहीं हुई हैं। इससे पहले ही डिग्री कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू होनी है। इससे पहले जेएनपीजी और बीएसएनवी कॉलेज ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं राजधानी में विद्यार्थियों की पहली पसंद माने जाने वाले नेशनल पीजी और आईटी गर्ल्स कॉलेज में इस महीने के अंतिम सप्ताह से आवेदन प्रकिया शुरू होनी है।
विज्ञापन
श्री जेएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा जल्द संपन्न हो रही हैं, इसलिए आवेदन फॉर्म भी जल्दी जारी किए गए हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज में बीए की 800, बीकॉम की 880, बीएससी की 840, एलएलबी की 320, एमए हिंदी की 60, एम इंग्लिश की 60, एमए समाजशास्त्र की 60 एमए अर्थशास्त्र की 60, एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स की 60, एमकॉम प्योर की 60, एमएससी फिजिक्स में 60, एमएससी केमिस्ट्री और एमएससी बॉटनी में 60-60 सीट हैं।
बीबीए में 50 और बीपीएड की 50 सीट हैं। सभी पाठ्यक्रमों में आवेदन ऑनलाइन होंगे। बीबीए और बीपीएड को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रम के दाखिले मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे।
नेशनल पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीरजा सिंह ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी। बीएसएनवी कॉलेज की आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। आईटी गर्ल्स कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों की आवेदन प्रक्रिया भी इसी महीने से शुरू होने की संभावना है।