फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU to investigate the result of law college.

लॉ कालेजों के खराब रिजल्ट पर एलयू ने बिठाई जांच

Sun, 05 Jun 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Jun 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
 LU to investigate the result of law college.
अमर उजाला की खबर पर विवि कमेटी कर रही है जांच - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कई लॉ कॉलेजों के खराब रिजल्ट को देखते हुए विवि ने इन पर जांच बैठा दी है। कुलपति प्रो. एसबी निमसे के निर्देश पर इस मामले में समिति का गठन कर एक बैठक की जा चुकी है। कमेटी ने राजधानी के 13 लॉ कॉलेजों से विभिन्न जानकारियां मांगी हैं।

विज्ञापन


फिलहाल कॉलेजों के रिजल्ट को देखते हुए विवि छात्रवृत्ति हड़पने के लिए कॉलेजों में चल रहे खेल की दिशा में अपनी जांच केंद्रित करके चल रहा है। मालूम हो कि अमर उजाला ने तीन मई के अंक में ‘9 लॉ कॉलेज, छात्र 512 लेकिन पास हुआ सिर्फ एक ’शीर्षक से खबर प्रकाशित करके लॉ कॉलेजों की नाकामी को दिखाने के साथ ही यहां छात्रवृत्ति हड़पने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन


इसे संज्ञान में लेते हुए कुलपति ने तत्काल एक कमेटी का गठन किया था जिसने अपना काम शुरू कर दिया है। फिलहाल लॉ कॉलेजों से सोमवार तक विभिन्न जानकारियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो शनिवार शाम तक इनमें से आठ कॉलेजों ने अपनी जानकारी भेज दी थी। हालांकि यह पूरी हैं या अधूरी इसका सोमवार को रिपोर्ट खुलने पर ही पता चलेगा।

512 में से 99 छात्रों ने तो परीक्षा ही नहीं दी

 LU to investigate the result of law college.

अमर उजाला द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में इस बात को उठाया गया था कि राजधानी के लॉ कॉलेजों में एलएलबी पांच वर्षीय कोर्स में प्रवेश तो धड़ल्ले से हो रहे हैं, लेकिन छात्र पास नहीं हो रहे। इसके बावजूद किसी का ध्यान इस पर नहीं।

वहीं, जब रिजल्ट का परीक्षण किया गया तो सामने आया कि विभिन्न कॉलेजों में प्रवेशित 512 छात्रों में से 99 ने तो परीक्षा ही नहीं दी। जबकि सेल्फ फाइनेन्स कोर्स होने की वजह से इसकी फीस काफी अधिक होती है।

इनमें अकबरी बेगम लॉ कॉलेज में सत्र 2015-16 में प्रवेशित 58 छात्रों में से 25 ने दिसंबर में हुए पहले सेमेस्टर की परीक्षा छोड़ दी। वहीं ज्यूरिस लॉ कॉलेज में 120 में 27 और वारसी विधि महाविद्यालय में 37 में 11 छात्र अनुपस्थित रहे थे।

सभी कॉलेजों की समीक्षा करेगी समिति

 LU to investigate the result of law college.

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि कॉलेजों से उनके यहां स्वीकृत सीटों, पिछले वर्ष हुए प्रवेश, इसमें आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राएं विशेष कर एससी व एसटी वाले जिन्हें जीरो शुल्क पर प्रवेश का लाभ मिलता है, की जानकारी मांगी गई है।

इसके अलावा कितने प्रवेश हुए, उनमें से कितने अनुपस्थित रहे और कितने उत्तीर्ण, यह भी कॉलेजों से पूछा गया है।

प्रो. शर्मा ने कहा कि सोमवार तक सभी कॉलेजों की रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद कमेटी रिपोर्ट की एनालिसिस करने के लिए बैठक करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed