{"_id":"5b1f83714f1c1bc96b8b5ad7","slug":"lu-online-counselling-will-start-from-25-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएलएड की ऑनलाइन काउंसलिंग की डेट जारी, देखें यहां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएलएड की ऑनलाइन काउंसलिंग की डेट जारी, देखें यहां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय बीएएलएड की काउंसलिंग इस साल से ऑनलाइन कराएगा। अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र ऑनलाइन सत्यापित किए जाएंगे। काउंसलिंग दो चरण में होगी।
विज्ञापन
पहले चरण में सीट न पाने वाले अभ्यर्थी सीट खाली बचने पर दूसरे चरण में भी भाग ले सकेंगे। दूसरे चरण में अभ्यर्थियों के पास अपग्रेडेशन का मौका भी होगा।
प्रवेश समन्ववयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की मेरिट और कट ऑफ वेबसाइट पर घोषित की जा चुकी है। कट ऑफ में आने वाले अभ्यर्थी पंजीकरण कराएंगे।
विज्ञापन
पंजीकरण के समय अभ्यर्थी को अपनी इंटरमीडिएट की मार्क्सशीट अपलोड करनी होगी। बैंक खाते की जानकारी देने के साथ ही अभ्यर्थी को डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पांच हजार रुपये एडवांस फीस भी पंजीकरण के समय जमा करनी होगी। सीट आवंटित न होने पर यह फीस अभ्यर्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। पंजीकृत अभ्यर्थी ही विकल्प भर सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
भरने होंगे ज्यादा विकल्प
डेमो
- फोटो : amar ujala
पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी को ज्यादा से ज्यादा विकल्प भरने होंगे। इसके बाद लॉक करने से पहले उसका प्रिंट भी ले सकेंगे। सीट आवंटन का रिजल्ट अभ्यर्थी की लॉगइन में ही देखा जा सकेगा।
सीट आवंटित होने पर बची हुई फीस जमा करके सीट कन्फर्म करानी होगी। आवंटन के बाद अभ्यर्थी को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपने प्रमाणपत्र सत्यापित कराने होंगे।
पहले चरण के आवंटन के बाद 12 जुलाई से दूसरे चरण की आवंटन प्रक्रिया शुरू होेगी। पहले चरण में सीट न पाने वाले और अपनी सीट अपग्रेड कराने के लिए भी अभ्यर्थी दूसरे चरण में शामिल हो सकेंगे। पहले चरण में सीट पाने के बावजूद कफर्मेशन सीट न जमा करने वाले अभ्यर्थी दूसरे चरण में शामिल नहीं हो सकेंगे।