फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last date of phd admission in bbau

पीएचडी स्टूडेंट्स के लिए अहम जानकारी, जानें खबर में

Thu, 18 Aug 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Aug 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
last date of phd admission in bbau
डेमो - फोटो : अमर उजाला

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में पीएचडी के दाखिले 31 अगस्त तक पूरे हो जाएंगे। विवि में यूजीसी की गाइडलाइन आने की वजह से एंट्रेंस टेस्ट आयोजित होने और काउंसलिंग की तारीख घोषित होने के बाद पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई थी। 

विज्ञापन


बीबीएयू ने यूजीसी की गाइडलाइन के हिसाब से होने वाले बदलावों को अपने नियमों में शामिल कर लिया है। इसके बाद सभी विभागों को निर्देश दे दिया गया है कि डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी के माध्यम से अपने यहां के दाखिले 31 अगस्त कर लें।
विज्ञापन


यूजीसी ने इस साल पीएचडी एडमिशन के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें पीएचडी एडमिशन के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इनमें प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी नंबर लाने पर ही साक्षात्कार में शामिल करने की अनिवार्यता, पीएचडी पूरी करने की न्यूनतम अवधि दो साल से बढ़ाकर तीन साल करने, 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स को चार साल के बजाय अब छह साल तक रिसर्च स्कॉलर मानने की व्यवस्था, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को छह के बजाय आठ तक साल तक पीएचडी पूरी करने का मौका देने तथा एमफिल को एक बार फिर से दो साल के बजाय एक साल करने को कहा गया है।

यूजीसी की नई गाइडलाइन के हिसाब से बनाए नियम

last date of phd admission in bbau
डेमो

विवि ने सभी विभागों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा पीजी एंट्रेंस के साथ ही करा लिए हैं। एंट्रेंस के बाद साक्षात्कार की तारीखें भी घोषित की जा चुकी थीं, लेकिन यूजीसी की गाइडलाइन आने की वजह से प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई थी। 

अब नए बदलावों को विवि ने अपने नियमों में शामिल कर लिया है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को हरी झंडी दे दी गई है।
बीबीएयू ने अपने यहां नए बदलाव लागू कर लिए हैं, लेकिन प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी नंबर की अनिवार्यता से मामला फंस सकता है। 

असल में प्रवेश परीक्षा में काफी अभ्यर्थियों को 50 फीसदी से कम नंबर मिले हैं। इन अभ्यर्थियों ने विवि के विज्ञापन के हिसाब से आवेदन किया है। 

उस समय इस तरह की कोई अनिवार्यता नहीं थी। नए नियम लागू होने के बाद ऐसे अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। इस वजह से ये अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल उठा सकते हैं।
 

‘विवि में यूजीसी की नई गाइडलाइन के हिसाब से नियम बना लिए गए हैं। इन नियमों के हिसाब से सभी विभागों को पीएचडी के एडमिशन करने हैं। पीएचडी के एडमिशन 31 अगस्त तक करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।’ 
- प्रवक्ता, बीबीएयू प्रो. कमल जायसवाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed