फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last date for registration in upsee is extended upto 30th march

यूपीएसईई के लिए अब 30 तक करें आवेदन, आधार भी जरूरी नहीं

Fri, 16 Mar 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Mar 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
last date for registration in upsee is extended upto 30th march
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) में आवेदन की अंतिम तारीख अब 30 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


अभी तक यह तिथि 15 मार्च थी। विवि में बृहस्पतिवार को केंद्रीय परीक्षा समिति की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहचान के लिए आधार नंबर की अनिवार्यता समाप्त करने पर भी मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


राज्य प्रवेश परीक्षा में अभी तक 16 से 30 मार्च के बीच अभ्यर्थी लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते थे। लेकिन अब वे बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट www.upsee.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि इस साल भी पिछले साल की तरह परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। काउंसलिंग तीन चरणों में होगी।

इसके बाद सरकारी संस्थानों की बची हुई सीटों के लिए कम से कम दो चरणों में स्पॉट काउंसलिंग भी कराई जाएगी। बैठक में विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा डॉ. सरोज कुमार, विशेष सचिव न्याय अनिल उपाध्याय, के साथ एकेटीयू के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निजी संस्थानों की खाली सीटों पर पोर्टल से दाखिले

last date for registration in upsee is extended upto 30th march
बैठक में तय किया गया कि काउंसलिंग के बाद निजी संस्थानों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए पोर्टल पंजीकरण करना होगा। इस तरह से नए पंजीकृत अभ्यर्थी को तीन हजार रुपये फीस देनी होगी। ऐसा पहली बार किया जा रहा है कि सीधे दाखिले के लिए अभ्यर्थी को फीस देनी होगी। पोर्टल पर पंजीकरण होने की वजह से दाखिलों में मनमानी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed