{"_id":"5bce0023bdec22697300af63","slug":"kratika-will-receive-hewitt-and-armeen-will-honored-with-chancellor-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू का दीक्षांत समारोह: कृतिका को हीवेट और अरमीन को चांसलर गोल्ड मेडल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
केजीएमयू का दीक्षांत समारोह: कृतिका को हीवेट और अरमीन को चांसलर गोल्ड मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
कृतिका गुप्ता व अरमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू का प्रतिष्ठित हीवेट गोल्ड मेडल अवार्ड कृतिका गुप्ता को और चांसलर गोल्ड मेडल अरमीन को मिलेगा। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य शोध विभाग के सचिव एवं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुख्य निदेशक प्रो. बलराम भार्गव व नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (आईएलबीएस) के निदेशक प्रो शिव कुमार सरीन को डीएससी की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में प्रमुख मेडल के रूप में पहचाने जाने वाले हीवेट गोल्ड मेडल एमबीबीएस पार्ट-2 में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को दिया जाता है। इसके लिए इस साल कृतिका गुप्ता को चुना गया है।
विज्ञापन
वह एमबीबीएस 2013 बैच की छात्रा हैं। इसी तरह फाइनल प्रोफेशन पार्ट वन एवं टू में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर अरमीन को चांसलर अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं अलग-अलग श्रेणी के करीब 50 अन्य अवॉर्ड भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इनकी अधिकारिक घोषणा 25 अक्तूबर को की जाएगी। सूत्रों की मानें तो कई साल बाद दोनों अवॉर्ड को दोबारा देने की तैयारी चल रही है। इसमें एके नर्सिंग छात्र और दूसरा पैथोलॉजी के छात्र को दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं।