फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   interview date of mba admission in lucknow university

एमबीए में दाखिले के लिए साक्षात्कार की डेट जारी

Sat, 20 May 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 May 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
 interview date of mba admission in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic

लखनऊ विश्वविद्यालय में एमबीए के दाखिले के लिए साक्षात्कार 29, 30 और 31 मई को होंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 मई को सुबह की पाली में होना है। एमबीए में दाखिले के  लिए इस साल 80 नंबर की लिखित परीक्षा और 20 नंबर का साक्षात्कार होना है।

विज्ञापन


बीते साल तक होने वाला ग्रुप डिस्कशन इस साल समाप्त किया जा चुका है। अभ्यर्थी के साक्षात्कार की तारीख और परीक्षा केंद्र का नाम प्रवेश पत्र ही लिखा हुआ होगा।
विज्ञापन


एलयू में लखनऊ यूनिवर्सिटी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (लुंबा) और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) और मास्टर ऑफ टूरिज्म की कुल 600 सीट के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीट के लिए 1500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मई को प्रस्तावित है। एमबीए में दाखिले के लिए इस साल ग्रुप डिस्कशन समाप्त कर दिया गया है। 

प्रवेश परीक्षा 80 और साक्षात्कार 20 नंबर का

 interview date of mba admission in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic

दाखिला प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 80 नंबर और साक्षात्कार 20 नंबर का होगा। कैट स्कोर वाले अभ्यर्थी अपने कैट स्कोर के आधार पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

कैट स्कोर वाले अभ्यर्थियों के पास प्रवेश परीक्षा में बैठने का मौका भी होगा, इस सूरत में उन्हें कैट का स्कोर छोड़ना होगा। एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि एमबीए के प्रवेश पत्र अपलोड हो चुके हैं।

अभ्यर्थी अपने लॉगइन आईडी और पासवर्ड की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर उनका परीक्षा केंद्र और टाइमिंग आदि का पूरा ब्यौरा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed