{"_id":"5a8161944f1c1b4d588b81aa","slug":"institute-for-development-of-advance-computing-will-start-in-march-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" एलयूः जल्द शुरू होगा इंस्टीट्यूट फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एलयूः जल्द शुरू होगा इंस्टीट्यूट फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 12 Feb 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय से बायोस्टेटिस्टिक्स और एडवांस कंप्यूटिंग में शोध और पढ़ाई का ख्वाब संजोए विद्यार्थियों का सपना अब पूरा होने वाला है। विवि के ओएनजीसी भवन में प्रस्तावित इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस कंप्यूटिंग की शुरुआत अगले महीने से हो जाएगी। संस्थान में सबसे पहले 15 मार्च से तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इसमें कंप्यूटर डिजाइनिंग, प्रोटीन स्ट्रक्चर प्रोडक्शन, बेसिक इंफॉर्मेटिक्स जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा। इस संस्थान के माध्यम से शोध के साथ ही डिप्लोमा, सर्टिफिकेट तथा ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे। लविवि में शैक्षिक सत्र 2017-18 से ओएनजीसी भवन में इंस्टीट्यूट फॉर वाइल्ड लाइफ साइंसेज, इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज, इंस्टीट्यूट फॉर जियो रिसोर्स और क्लाइमेट स्टडीज, एपीजे सेंटर फॉर इनोवेशन और इंस्टीट्यूट फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग की स्थापना की गई थी।
इन संस्थानों की स्थापना एडवांस रिसर्च के लिए हुई है। इसके साथ ही यहां सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रम भी संचालित होने हैं। प्रदेश सरकार ने इन संस्थानों के लिए दो करोड़ से लेकर पांच करोड़ रुपये तक की आर्थिक सहायता भी दी है।
विज्ञापन
दावे के बावजूद विवि पिछले साल केवल इंस्टीट्यूट फॉर वाइल्ड लाइफ साइंसेज, इंस्टीट्यूट ऑफ डवलपमेंट स्टडीज और इंस्टीट्यूट फॉर जियो रिसोर्स और क्लाइमेट स्टडीज की ही शुरुआत कर पाया था। अन्य तीन पाठ्यक्रम शुरू नहीं हो सके थे। लविवि के प्रति कुलपति प्रो. यूएन द्विवेदी को इंस्टीट्यूट फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग के निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है।

आठ करोड़ रुपये की मिली मदद
डेमो
शासन ने ओएनजीसी भवन के संस्थानों के लिए कुल आठ करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। ओएनजीसी भवन का उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक ने 11 नवंबर 2016 को किया था। 23 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन की खासियत है कि बाहर से देखने पर यह विवि के अन्य भवनों की तरह ही दिखता है, लेकिन भीतर से यह पूरी तरह से आधुनिक है। एक लाख स्क्वायर फीट कार्पेट एरिया में तैयार इस भवन में ये संस्थान खोले गए हैं।
ये हैं प्रस्तावित पाठ्यक्रम-
कोर्स सीट संख्या अवधि
डिप्लोमा इन एडवांस कंप्यूटिंग फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च 30 छह माह
फाउंडेशन कोर्स फॉर बिग डाटा एनालसिस 30 एक माह
बायोइंफॉर्मेटिक्स के क्षेत्र में ट्रेनिंग प्रोग्राम 20 एक सप्ताह
लॉन्ग टर्म कोर्सेज इन बायोकेमिस्ट्री एंड बायोटेक्नोलॉजी एंड अदर एलाइड स्ट्रीम तय नहीं 6 माह