फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   iit teachers lecture live telecast through dth

अब आईआईटी के शिक्षक डीटीएच से लाइव देंगे लेक्चर

Mon, 06 Jun 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमरउजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
iit teachers lecture live telecast through dth
डेमो

आईआईटी के शिक्षकों के लेक्चर अब डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) की मदद से लाइव प्रसारित किए जाएंगे। इसका सीधा लाभ दूसरे तकनीकी, प्रौद्योगिकी संस्थान के स्टूडेंटों को मिल सकेगा। 

विज्ञापन


इंजीनियरिंग, साइंस की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट भी नि:शुल्क लाभ उठा सकेंगे। इस दिशा में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की आधिकारिक लांचिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के सितंबर या फिर अक्तूबर में आईआईटी कानपुर आने का प्रोग्राम बन रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के क्लास रूम लेक्चर को रिलीज करने की मुख्य जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को मिली है। कैंपस में ही फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रानिक का सेंटर बना है। तकनीक और विकास से संबंधित तमाम काम चल रहे हैं। इसलिए लेक्चर के सीधा प्रसारण में दिक्कत नहीं आएगी

लांचिंग के दौरान आ सकते हैं प्रधानमंत्री

iit teachers lecture live telecast through dth
प्रधानमंत्री मोदी

आईआईटी कानपुर के सूत्रों ने बताया कि डीटीएच के माध्यम से क्लास रूम लेक्चर के प्रसारण की आधिकारिक लांचिंग आईआईटी कानपुर से होगी।

लांचिंग के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी आ सकते हैं। इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, दूर संचार मंत्रालस और डीटीएच कंपनियों के बीच जल्द ही समझौता होगा।

 इसके तहत आईआईटी के क्लास रूम लेक्चर नि:शुल्क रिलीज किए जाने हैं। इस प्रोजेक्ट से आईआईटी दिल्ली, मुंबई, रुड़की, खड़गपुर और मद्रास के विज्ञानी भी जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed