फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS-pre 2019 exam will be held on June 2

UPSC : आईएएस प्री की परीक्षा अगले साल 2 जून को, अन्य एग्जाम्स की डेट देखें यहां

Tue, 05 Jun 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Jun 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
 IAS-pre 2019 exam will be held on June 2
- फोटो : डेमो
अगले साल सिविल सेवा (आईएएस) प्रारंभिक परीक्षा और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) प्रारंभिक परीक्षा दो जून को आयोजित की जाएगी। वहीं, आईएएस मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से शुरू होगी और पांच दिनों तक चलेगी, जबकि आईएफएस मुख्य परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होकर दस दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को वर्ष 2019 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया। यूपीएससी के कैलेंडर में कुल 16 परीक्षाओं को जगह दी गई है।
विज्ञापन


सबसे पहले छह जनवरी को इंजीनियरिंग सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा होगी, जबकि सबसे अंत में 14 दिसंबर को एसओ/स्टेनो (ग्रेड-बी/ग्रेड-1) एलडीसीसी की परीक्षा होगी, जो दो दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंलेंडर के अनुसार वर्ष 2019 में दो जून को प्रस्तावित आईएएस प्रारंभिक परीक्षा और आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 19 फरवरी 2019 को जारी होगा जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च प्रस्तावित की गई है। 

यहां देखें, कैलेंडर

 IAS-pre 2019 exam will be held on June 2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed