फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   helpline number for 10th class students of UP board

यूपी बोर्डः विशेषज्ञ फोन पर दूर करेंगे स्टूडेंट्स की परेशानी, यहां देखें हेल्पलाइन नंबर

Tue, 22 Jan 2019 03:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 22 Jan 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
helpline number for 10th class students of UP board
डेमो
यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को दी गई हेल्पलाइन सेवा की सफलता को देखते हुए विभाग ने हाईस्कूल के छात्रों के लिए भी हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसके तहत 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विज्ञान चेतना हेल्पलाइन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


हाईस्कूल के छात्र गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषय से संबंधित अपनी दुविधा के लिए 9415664679 पर संपर्क कर सकते हैं। विशेषज्ञ परीक्षा की बाबत की टिप्स देंगे। हेल्पलाइन सेवा शिक्षा भवन स्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल कार्यालय में संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


जेडी सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अलग-अलग समय पर अलग-अलग विषय के विशेषज्ञ छात्रों को टिप्स देंगे। इससे पहले 20 जनवरी को इंटर के छात्रों के लिए हेल्पलाइन सेवा संचालित की गई थी। मंडलीय विज्ञान अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल के छात्र मुख्य विषय गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान के तीनों विषय भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें, इस समय मिल सकती है सुविधा

सेवा सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 

गणित : सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक गणित के लिए राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज के शिक्षक अखिलेश कुमार अवस्थी उपलब्ध रहेंगे। 

अंग्रेजी : दोपहर 12 बजे से एक बजे तक राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ की प्रधानाचार्या रश्मि पांडेय अंग्रेजी विषय से संबंधित सवालों के जवाब देंगी। 

सामाजिक विज्ञान :  दोपहर एक से दो बजे तक सामाजिक विज्ञान के लिए राजकीय हाईस्कूल उतरावां की शिक्षिका आकांक्षा पाठक छात्रों को टिप्स देंगी। 

विज्ञान : दोपहर दो से शाम चार बजे विज्ञान विषय के लिए हेल्पलाइन सेवा जारी रहेगी। इसके तहत भौतिक विज्ञान के लिए पवन कुमार, रसायन विज्ञान के लिए शिल्पी और जीव विज्ञान के लिए आयुष्मान छात्रों को टिप्स देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed