फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl students arrested vice chancellor of ramswaroop university in barabanki

रामस्वरूप विवि: वसूली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने वाइस चांसलर को बनाया बंधक

Sat, 09 Dec 2017 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sat, 09 Dec 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
girl students arrested vice chancellor of ramswaroop university in barabanki
रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में हंगामा करते छात्र - फोटो : amar ujala
प्रवेश पत्र न देने व परीक्षा में बैठने से रोक लगाने पर शुक्रवार को रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर बवाल काटा। आक्रोशित छात्रों ने वाइस चांसलर पर वसूूली का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया और कार्यालय के बाहर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। छात्रों का उग्र रूप देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराने में लगी रही। देर शाम जाकर विवाद शांत हो सका। देवा-माती मार्ग पर स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में शनिवार को बीटेक समेत कई ट्रेडों की परीक्षाएं शुरू होनी है। कॉलेज प्रशासन द्वारा इस बार 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्रों के प्रवेश पत्र जारी न करते हुए परीक्षा में बैठने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को कॉलेज आए छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिला तो सभी आक्रोशित हो गए। छात्रों का एक दल वाइस चांसलर एके पांडेय से मिलने गया तो उन्होंने बताया कि कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। इस पर छात्र उग्र हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्रों के प्रवेश पत्र न जारी करने का आदेश दिया है। इसी वजह से प्रवेश पत्र रोका गया तो छात्रों ने बरामदे में लगी पेंटिंग, दरवाजा व गमले तोड़ दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बुलाई गई है। - डॉ. वीके सिंह, रजिस्ट्रार, रामस्वरूप यूनिवर्सिटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed