फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First semester examination of Lucknow University will be held in 148 centers.

लखनऊ विश्वविद्यालय: चार जिलों में 148 केंद्रों पर होगी परीक्षा, परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई

Sun, 27 Mar 2022 05:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Mar 2022 05:08 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय ने पहले सेमेस्टर की 29 मार्च से प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
First semester examination of Lucknow University will be held in 148 centers.
- फोटो : social media

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय की पहले सेमेस्टर की 29 मार्च से प्रस्तावित परीक्षाएं इस साल से जुड़े चार जिलों में 148 केंद्र पर होंगी। पूर्व में इनकी संख्या 109 थी। साथ ही देर रात पहले सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हो रहे सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया गया। जिसे विद्यार्थी स्वत: डाउनलोड कर सकेंगे। पहले सेमेस्टर की परीक्षा में लखनऊ व चार जिलों में 1.31 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


लखनऊ विवि से इस साल से रायबरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर के कॉलेज संबद्ध हुए हैं। विवि प्रशासन की ओर से पूर्व में इन चार जिलों में पहले सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 109 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। लेकिन दर्जनों कॉलेजों ने परीक्षा विभाग में प्रत्यावेदन देकर कहा था कि उनके परीक्षा केंद्र 60-70 किलोमीटर दूर बना दिए गए हैं। इस पर विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति ने कॉलेजों की शिकायत दूर करते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या 109 से बढ़ाकर 148 किया और कॉलेजों की शिकायतों का निस्तारण किया।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि उक्त चार जिलों में 20 से बढ़ाकर 21 नोडल केंद्र भी कर दिए गए हैं। वहीं लखनऊ में पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फाइनल परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि फाइनल परीक्षा कार्यक्रम व प्रवेश पत्र न जारी होने से विद्यार्थी काफी परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed