{"_id":"5fd5d2cc1538ea716a641007","slug":"fee-deposit-of-b-ed-will-be-till-14-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बीएड की फीस जमा करने का मौका कल तक, पूल काउंसलिंग की तारीख भी बढ़ाई गई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपीः बीएड की फीस जमा करने का मौका कल तक, पूल काउंसलिंग की तारीख भी बढ़ाई गई
Sun, 13 Dec 2020 02:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
बीएड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2020-22 की काउंसिलिंग में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को अब 14 दिसंबर तक फीस जमा करने का मौका मिलेगा। शनिवार और रविवार को अवकाश होने की वजह से यह मौका दिया गया है। इसके साथ ही 16 दिसंबर से शुरू होने वाली पूल काउंसिलिंग की तारीख अब 17 दिसंबर कर दी गई है।
विज्ञापन
बीएड की राज्य प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत फेज 1 से फेज 4 तक जिन अभ्यर्थियों को सीट का आवंटन किया गया है, उन्हें अब 14 दिसंबर शाम 6:00 बजे तक फीस जमा करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद बची हुई सीटों का ब्यौरा निकाला जाएगा। इन पर दाखिले के लिए 17 दिसंबर से पूल काउंसिलिंग होगी। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन