फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   facility of digital locker started in AKTU

एकेटीयू स्टूडेंट्स को डिजिटल लॉकर की सुविधा देने वाली यूपी की पहली यूनिवर्सिटी, होंगे ये फायदे

Thu, 29 Nov 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Nov 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
facility of digital locker started in AKTU
- फोटो : डेमो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने डिजिटल लॉकर में सत्र 2017-18 के पास विद्यार्थियों की मार्क्सशीट व डिग्री अपलोड कर दी है।
विज्ञापन


अब विद्यार्थियों को खुद का अकाउंट खोलना होगा, जिसके बाद वे इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। विश्वविद्यालय का दावा है कि ऐसा करने वाला वो प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि विद्यार्थी इस लॉकर पर जाकर पहले अपना अकाउंट बनाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें आधार नंबर आदि की जानकारी देनी होगी और वे विवि द्वारा अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट को प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थी अपने अकाउंट में डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे। साथ ही कहीं भी नौकरी या पढ़ाई आदि के ऑनलाइन आवेदन पर उनका सर्टीफिकेट आदि आसानी से प्रमाणित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विवि की वेबसाइट पर अकांउट खोलने की विस्तृत जानकारी

facility of digital locker started in AKTU
उन्होंने बताया कि इसके बाद विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी लेकर नहीं जाना होगा। कई बार डॉक्यूमेंट खो जाने पर विद्यार्थी मार्क्सशीट व डिग्री आदि के लिए विवि के चक्कर काटते थे। ऐसे में डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू होने से विद्यार्थियों को इसके लिए विवि के चक्कर नहीं काटने होंगे। 

विद्यार्थियों के अकाउंट खोलने की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट aktu.ac.in पर उपलब्ध है। प्रो. कुमार ने सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशकों को अपने विद्यार्थियों को डिजिटल अकाउंट खुलवाने को कहा है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि आज के बदलते दौर में यह बहुत जरूरी सुविधा है। इससे फर्जी डिग्री आदि पर लगाम लगाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed