{"_id":"5bffa2bbbdec2241ca08f0b9","slug":"facility-of-digital-locker-started-in-aktu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू स्टूडेंट्स को डिजिटल लॉकर की सुविधा देने वाली यूपी की पहली यूनिवर्सिटी, होंगे ये फायदे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू स्टूडेंट्स को डिजिटल लॉकर की सुविधा देने वाली यूपी की पहली यूनिवर्सिटी, होंगे ये फायदे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने डिजिटल लॉकर में सत्र 2017-18 के पास विद्यार्थियों की मार्क्सशीट व डिग्री अपलोड कर दी है।
अब विद्यार्थियों को खुद का अकाउंट खोलना होगा, जिसके बाद वे इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। विश्वविद्यालय का दावा है कि ऐसा करने वाला वो प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि विद्यार्थी इस लॉकर पर जाकर पहले अपना अकाउंट बनाएंगे।
इसके लिए उन्हें आधार नंबर आदि की जानकारी देनी होगी और वे विवि द्वारा अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट को प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थी अपने अकाउंट में डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे। साथ ही कहीं भी नौकरी या पढ़ाई आदि के ऑनलाइन आवेदन पर उनका सर्टीफिकेट आदि आसानी से प्रमाणित किया जा सकेगा।

विवि की वेबसाइट पर अकांउट खोलने की विस्तृत जानकारी
उन्होंने बताया कि इसके बाद विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी लेकर नहीं जाना होगा। कई बार डॉक्यूमेंट खो जाने पर विद्यार्थी मार्क्सशीट व डिग्री आदि के लिए विवि के चक्कर काटते थे। ऐसे में डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू होने से विद्यार्थियों को इसके लिए विवि के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विद्यार्थियों के अकाउंट खोलने की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट aktu.ac.in पर उपलब्ध है। प्रो. कुमार ने सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशकों को अपने विद्यार्थियों को डिजिटल अकाउंट खुलवाने को कहा है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि आज के बदलते दौर में यह बहुत जरूरी सुविधा है। इससे फर्जी डिग्री आदि पर लगाम लगाने में आसानी होगी।