फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   facility of booking flight tickets and train reservation in lu

LU में एक और सुविधा, अब कैंपस से ही ट्रेन रिजर्वेशन व फ्लाइट टिकट भी बुक करा सकेंगे स्टूडेंट

Wed, 24 Jan 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Jan 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
facility of booking flight tickets and train reservation in lu
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय में ओपेन एयर कैंटीन के साथ विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले छात्र कल्याण केंद्र के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। यहां एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को कई सुविधाएं देने की तैयारी है।
विज्ञापन


केमेस्ट्री विभाग व कॉपरेटिव लैंडिंग लाइब्रेरी के पास कैंटीन बन रही है। यहां विद्यार्थियों को खाने-पीने की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यहीं छात्र कल्याण केंद्र भी बनाया जा रहा है। जहां विद्यार्थियों के लिए ट्रेन व हवाई जहाज के टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन


सरकारी के साथ यहां प्राइवेट लोगों को भी केंद्र खोलने की जगह दी जाएगी। खास ये कि इसके पास ही मेट्रो का विश्वविद्यालय स्टेशन भी होगा। विवि अपना पोस्ट ऑफिस भी यहीं शिफ्ट करेगा। इसी तरह छात्रसंघ भवन के पास बन रही ओपन एयर कैंटीन का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ऑन डिमांड खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यहां स्टेशनरी व फोटो कॉपी की सुविधा देने की भी तैयारी है। इसके लिए कुछ दुकानें भी बनाई जाएंगी।

ये बोले कुलपति

facility of booking flight tickets and train reservation in lu
कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि केमेस्ट्री विभाग के पास बन रहे छात्र कल्याण केंद्र में विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर कई सुविधाएं दी जाएंगी। मेट्रो स्टेशन बनने के बाद यह विद्यार्थियों की बड़ी जरूरत होगी। वहीं स्टेशनरी, फोटो कॉपी आदि की सुविधाएं भी मिलेंगी। तीनों कैंटीन बन जाने से विद्यार्थियों को बेहतर खाद्य पदार्थ मिलेगा।

इंट्री गेट का लुक बदलेगा
कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि अभी विश्वविद्यालय गेट के पास मेट्रो का काम चल रहा है। इसकी वजह से दीवार तोड़ी गई है। इस काम के पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय अपने इंट्री गेट का लुक भी आकर्षक करेगा। ताकि मेट्रो से व अन्य आने-जाने वालों को ये आकर्षित करे। गाड़ियों के आने-जाने के लिए सर्किल वाली सड़क बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed