{"_id":"5a68421d4f1c1b8d268b6230","slug":"facility-of-booking-flight-tickets-and-train-reservation-in-lu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LU में एक और सुविधा, अब कैंपस से ही ट्रेन रिजर्वेशन व फ्लाइट टिकट भी बुक करा सकेंगे स्टूडेंट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
LU में एक और सुविधा, अब कैंपस से ही ट्रेन रिजर्वेशन व फ्लाइट टिकट भी बुक करा सकेंगे स्टूडेंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में ओपेन एयर कैंटीन के साथ विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले छात्र कल्याण केंद्र के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। यहां एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को कई सुविधाएं देने की तैयारी है।
केमेस्ट्री विभाग व कॉपरेटिव लैंडिंग लाइब्रेरी के पास कैंटीन बन रही है। यहां विद्यार्थियों को खाने-पीने की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यहीं छात्र कल्याण केंद्र भी बनाया जा रहा है। जहां विद्यार्थियों के लिए ट्रेन व हवाई जहाज के टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे।
सरकारी के साथ यहां प्राइवेट लोगों को भी केंद्र खोलने की जगह दी जाएगी। खास ये कि इसके पास ही मेट्रो का विश्वविद्यालय स्टेशन भी होगा। विवि अपना पोस्ट ऑफिस भी यहीं शिफ्ट करेगा। इसी तरह छात्रसंघ भवन के पास बन रही ओपन एयर कैंटीन का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
यहां ऑन डिमांड खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यहां स्टेशनरी व फोटो कॉपी की सुविधा देने की भी तैयारी है। इसके लिए कुछ दुकानें भी बनाई जाएंगी।

ये बोले कुलपति
कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि केमेस्ट्री विभाग के पास बन रहे छात्र कल्याण केंद्र में विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर कई सुविधाएं दी जाएंगी। मेट्रो स्टेशन बनने के बाद यह विद्यार्थियों की बड़ी जरूरत होगी। वहीं स्टेशनरी, फोटो कॉपी आदि की सुविधाएं भी मिलेंगी। तीनों कैंटीन बन जाने से विद्यार्थियों को बेहतर खाद्य पदार्थ मिलेगा।
इंट्री गेट का लुक बदलेगा
कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि अभी विश्वविद्यालय गेट के पास मेट्रो का काम चल रहा है। इसकी वजह से दीवार तोड़ी गई है। इस काम के पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय अपने इंट्री गेट का लुक भी आकर्षक करेगा। ताकि मेट्रो से व अन्य आने-जाने वालों को ये आकर्षित करे। गाड़ियों के आने-जाने के लिए सर्किल वाली सड़क बनेगी।