{"_id":"60ae2470c2a6b160263793f1","slug":"entrance-for-home-science-will-start-from-28-and-29-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: होम साइंस के होंगे पीएचडी प्रवेश, इंटरव्यू 28-29 मई को","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लविवि: होम साइंस के होंगे पीएचडी प्रवेश, इंटरव्यू 28-29 मई को
Wed, 26 May 2021 04:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 May 2021 04:05 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय में होम साइंस की प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रवेश इंटरव्यू 28-29 मई को आयोजित करने की सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला ने 5 अप्रैल के अंक में ‘पिछले साल के प्रवेश हुए नहीं और नई सीटें निर्धारित’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की, जिसके बाद विवि प्रशासन ने इसकी दिक्कत दूर कर हाल में कम्प्यूटर साइंस के ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किए थे। अब होम साइंस की प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रवेश इंटरव्यू 28-29 मई को आयोजित करने की सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि होम साइंस में बचे पीएचडी प्रवेश के लिए डीआरसी का गठन कर दिया गया है। इसकी प्रवेश परीक्षा में योग्य अभ्यर्थियों का ऑनलाइन इंटरव्यू 28-29 मई को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को इसका लिंक व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा। इससे पहले विद्यार्थियों को 26 मई तक अपना रिसर्च प्रपोजल भेजने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार पीएचडी की लभभग 08 सीटों के लिए 60 से अधिक अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे।
विज्ञापन
ये था होम साइंस का मामला
जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में होम साइंस का कोई नियमित शिक्षक नहीं है। कॉलेज में ही इसके शिक्षक हैं। नियमानुसार नियमित शिक्षक के साथ ही वह विषय भी पीजी स्तर पर चलना चाहिए। तभी वहां पीएचडी की सीटें दी जाती हैं। शायद यही वजह है कि इस बार होम साइंस में सीट नहीं निर्धारित की गई है। लविवि से जुड़े दो-तीन कॉलेजों में ही होम साइंस का कोर्स चलता है।