{"_id":"5aed868c4f1c1b3a0b8b843b","slug":"eleven-thousand-seats-will-increase-in-iti-from-new-session","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र से आईटीआई में इन ट्रेडों पर बढ़ेंगी हजारों सीटें, देखें यहां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नए सत्र से आईटीआई में इन ट्रेडों पर बढ़ेंगी हजारों सीटें, देखें यहां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 May 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
युवाओं को आईटीआई के जरिये तकनीकी तौर पर सक्षम बनाने के उद्देश्य से व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने अगस्त से शुरू हो रहे नए सत्र से आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों की करीब 11,000 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। खास बात यह है कि इसमें महिलाओं की रुचि से संबंधित सीटें भी शामिल हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विशेषकर फिटर, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे ट्रेडों की मांग बहुत अधिक है। इसे देखते हुए ही व्यावसायिक विभाग ने दो साल में करीब 25,560 सीटें बढ़ाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में इस साल 11,000 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसमें से 5,972 सीटें बढ़ाने की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
इसे सरकार की हरी झंडी भी मिल चुकी है। जबकि शेष 5,028 सीटें बढ़ाने की औपचारिकता पूरी होनी बाकी है। जून के अंत तक इस बारे में भी निर्णय ले लिया जाएगा। अगस्त से शुरू होने वाले नए सत्र में सभी बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, अगले सत्र यानि 2019-20 में भी करीब 9,380 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Trending Videos
महिलाओं के लिए इन ट्रेडों में बढ़ेंगी सीटें
graduating students
इन ट्रेडों में बढ़ेंगी सीटें
फिटर -1250
मैकेनिक (मोटर व्हीकल)-800
मैकेनिक (डीजल इंजन), 300
टर्नर - 325
वेल्डर-775
मशीनिस्ट-350
इलेक्ट्रॉनिक्स-350
इलेक्ट्रिशियन-300
अन्य -972
महिलाओं की रुचि वाले प्रमुख तीन ट्रेडों में सीटें बढ़ाई जाएंगी। इनमें बेसिक कॉस्मोलॉजी की 200, फैशन टेक्नोलॉजी की 250 और ड्रेस मेकिंग की 100 सीटें बढ़ेंगी। इस तरह से पुरुष व महिलाओं से संबंधित ट्रेडों को मिलाकर कुल 5,972 सीटें बढ़ जाएंगी।
फिटर -1250
मैकेनिक (मोटर व्हीकल)-800
मैकेनिक (डीजल इंजन), 300
टर्नर - 325
वेल्डर-775
मशीनिस्ट-350
इलेक्ट्रॉनिक्स-350
इलेक्ट्रिशियन-300
अन्य -972
महिलाओं की रुचि वाले प्रमुख तीन ट्रेडों में सीटें बढ़ाई जाएंगी। इनमें बेसिक कॉस्मोलॉजी की 200, फैशन टेक्नोलॉजी की 250 और ड्रेस मेकिंग की 100 सीटें बढ़ेंगी। इस तरह से पुरुष व महिलाओं से संबंधित ट्रेडों को मिलाकर कुल 5,972 सीटें बढ़ जाएंगी।