{"_id":"5ce111b4bdec22072b5a5d21","slug":"download-polytechnique-examination-entrance-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक के प्रवेशपत्र डाउनलोड होने शुरू, 26 मई को होगी परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पॉलीटेक्निक के प्रवेशपत्र डाउनलोड होने शुरू, 26 मई को होगी परीक्षा
Sun, 19 May 2019 01:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 May 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा 26 मई को 933 सेंटरों पर एक साथ होनी है। परीक्षा परिषद के सचिव एस के वैश्य ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रथम पाली में 3,37,474 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 99,241 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के निजी व सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में कुल एक लाख 75 हजार 734 सीटें पर दाखिले होंगे। इस बार प्रवेश परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ओएमआर की दो कॉपी सुरक्षित रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन