फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   direct admission in Bed in up

बीएड की 53 हजार सीटों पर सीधे दाखिले

Fri, 21 Jul 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Jul 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
direct admission in Bed in up
डेमो - फोटो : demo pic
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में सीधे दाखिले का शनिवार को अंतिम मौका होगा। काउंसलिंग के माध्यम से सीटें न भर पाने की वजह से अब सीधे दाखिले हो रहे हैं। इसके लिए यूपी भर के डिग्री कॉलेज में 53 हजार सीट हैं।
विज्ञापन


इन सीटों पर दाखिले के लिए कॉलेजों को शनिवार तक का समय दिया गया है। शनिवार को कॉलेज प्रोविजनल दाखिला पाए स्टूडेंट्स की सूची प्रवेश समन्वयक को भेजेगा।

इसके बाद उनके दाखिले पर अंतिम मुहर लगेगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि कॉलेजों को सीधे दाखिले के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

 

ई-मेल के माध्यम से भेजनी है सूची

direct admission in Bed in up
डेमो - फोटो : demo pic
​तीन दिनों में उन्हें दाखिले करके उसकी सूची ई-मेल के माध्यम से भेजनी है।इस पर अंतिम मुहर मुख्य कार्यालय से ही लगाई जाएगी। इसके बाद ही दाखिले अंतिम माने जाएंगे।

कॉलेजों को इस बात का ध्यान रखना है कि केवल उन अभ्यर्थियों का ही नाम भेजे जाए जो प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हों और उन्हें अब तक सीट का आवंटन न हुआ हो।

एक बार आवंटन पाने के बाद सीट छोड़ने वाले अभ्यर्थी सीधे दाखिले के पात्र नहीं हैं। अगर कॉलेज ने इन्हें दाखिला दे भी दिया तो उनके प्रवेश पर मुहर नहीं लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed