{"_id":"5969e9e54f1c1bc6258b4b08","slug":"direct-admission-in-bed-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड की 53 हजार सीटों पर सीधे दाखिले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड की 53 हजार सीटों पर सीधे दाखिले
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Jul 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में सीधे दाखिले का शनिवार को अंतिम मौका होगा। काउंसलिंग के माध्यम से सीटें न भर पाने की वजह से अब सीधे दाखिले हो रहे हैं। इसके लिए यूपी भर के डिग्री कॉलेज में 53 हजार सीट हैं।
इन सीटों पर दाखिले के लिए कॉलेजों को शनिवार तक का समय दिया गया है। शनिवार को कॉलेज प्रोविजनल दाखिला पाए स्टूडेंट्स की सूची प्रवेश समन्वयक को भेजेगा।
इसके बाद उनके दाखिले पर अंतिम मुहर लगेगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि कॉलेजों को सीधे दाखिले के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

ई-मेल के माध्यम से भेजनी है सूची
डेमो
- फोटो : demo pic
तीन दिनों में उन्हें दाखिले करके उसकी सूची ई-मेल के माध्यम से भेजनी है।इस पर अंतिम मुहर मुख्य कार्यालय से ही लगाई जाएगी। इसके बाद ही दाखिले अंतिम माने जाएंगे।
कॉलेजों को इस बात का ध्यान रखना है कि केवल उन अभ्यर्थियों का ही नाम भेजे जाए जो प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हों और उन्हें अब तक सीट का आवंटन न हुआ हो।
एक बार आवंटन पाने के बाद सीट छोड़ने वाले अभ्यर्थी सीधे दाखिले के पात्र नहीं हैं। अगर कॉलेज ने इन्हें दाखिला दे भी दिया तो उनके प्रवेश पर मुहर नहीं लगाई जाएगी।