{"_id":"5b13d9394f1c1bb06e8b5f90","slug":"digital-class-and-advance-laboratory-will-be-established-in-government-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल क्लासरूम और एडवांस लैब से लैस होंगे ये सरकारी स्कूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डिजिटल क्लासरूम और एडवांस लैब से लैस होंगे ये सरकारी स्कूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 03 Jun 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल क्लास, स्मार्ट क्लास
जिले के 20 स्कूलों के बच्चों को जल्द ही डिजिटल क्लासरूम की सुविधा मिलेगी और वे आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोग कर सकेंगे। उन्हें खेलने के लिए बेहतरीन खेल मैदान भी मिलेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सरकारी सुविधाओं के साथ ही स्वयंसेवी संगठनों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
एक कंपनी के फाउंडेशन ने 20 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को गोद लिया है। फाउंडेशन और जिला प्रशासन के बीच शनिवार को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी हो गया है। इसके तहत फाउंडेशन स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही अध्यापकों को पढ़ाई के नए-नए तरीके से बताएंगे।
विज्ञापन
चयनित स्कूलों में खेल मैदान भी आधुनिक तरीके से बनाए जाएंगे। फाउंडेशन की निदेशक एवं सीएसआर प्रमुख निधि पुंधीर ने कहा कि ‘माई स्कूल’ परियोजना के जरिए सरकारी स्कूलों में संसाधन उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने बताया कि भविष्य में आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और इंटर कॉलेज भी परियोजना के तहत चयनित किए जाएंगे। बीएसए प्रवीणमणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी स्तर पर स्कूलों के आधुनिकीकरण का प्रयास चल रहा है। फाउंडेशन का सहयोग मिलने से बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे। इस दौरान दिवाकर त्रिपाठी, नीरज सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
Trending Videos
ये स्कूल हुए हैं चयनित
गाजीपुर बस्तौली, चंदन, नौबस्ता, गाजीपुर बलराम स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं बहादुरपुर, जुगौली, टॉपदरवाजा, बल्देवदास, लालबाग, पल्टन खादरी, सबोली, लाजपतनगर, उजरियन, नया ऐशबाग, जियामऊ, उदयगंज, आर्यनगर, फतेहगंज, मर्दनखेड़ा, कनौसी गांव स्थित प्राथमिक स्कूल।