फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   date of PG admission counselling announced in aktu

एकेटीयूः पीजी प्रवेश काउंसलिंग की डेट जारी, पहले इन स्टूडेंड्स को बुलाएंगे

Mon, 16 Jul 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Jul 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
date of PG admission counselling announced in aktu
डेमो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों में परास्नातक कक्षाओं की प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय द्वारा पहले जी-पैट, गेट, यूसीड क्वालीफाई अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद खाली सीटों पर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में क्वालीफाई अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया जाएगा। डीन पीजी प्रो. केवी आर्य के अनुसार एमटेक, एमफार्मा, एमडेश पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट), ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट (जी-पैट) अभ्यर्थी 24 जुलाई को सुबह 10 बजे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए विश्वविद्यालय के जानकीपुरम विस्तार स्थित परिसर में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन


इनकी चॉइस फिलिंग व सीट कंफर्मेशन 25 जुलाई को यहीं सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद बची सीटों पर विश्वविद्यालय की लिखित परीक्षा में क्वालीफाई अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। इनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 26 जुलाई को सुबह 10 बजे और 27 जुलाई को चॉइस फिलिंग व सीट अलॉटमेंट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed