{"_id":"586cc4ad4f1c1b945d158c0c","slug":"date-of-lucknow-university-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, अब कब होगा एलयू का दीक्षांत समारोह ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जानें, अब कब होगा एलयू का दीक्षांत समारोह
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अब 12 जनवरी के बजाय 14 जनवरी को होगा। दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम मे किस वजह से बदलाव किया गया है इस पर कुछ साफ नहीं कहा गया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि राजभवन के निर्देश पर कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में बदलाव के कारण मंगलवार को मुख्य अतिथि का नाम भी तय नहीं हो सका।
विज्ञापन
अब बुधवार को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में मुख्य अतिथि के नाम पर विचार होगा।लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह पर राजभवन से मुहर लग चुकी थी, लेकिन अब तक चुनाव आचार संहिता लगने की संभावनाओं के चलते मुख्य अतिथि के नाम पर मंथन चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को समारोह की तारीख में भी बदलाव कर दिया गया है। एलयू वीसी प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह अब 14 जनवरी को होगा। समारोह के आयोजन के लिए बुधवार को कार्य परिषद की आपात बैठक बुलाई गई है। इसमें मुख्य अतिथि का नाम तय किया जाएगा।