फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   date of entrance exam of polytechnic

पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा की डेट में बदलाव, यहां देखें पूरी डिटेल

Fri, 15 Mar 2019 01:42 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 15 Mar 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
date of entrance exam of polytechnic
डेमो
राजकीय, अनुदानित व निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब 26 मई को होगी। इससे पहले प्रवेश परीक्षा की तिथि 28 अप्रैल तय की गई थी। परीक्षा दो पालियों सुबह 9 से 12 और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव करने के साथ ही आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पहले यह तिथि 14 मार्च तय की गई थी। इससे संबंधित पूरी जानकारी वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले से आवेदन कर दिया है, अगर उनके आवेदन में किसी तरह की सुधार की आवश्यकता है तो वे एक से चार अप्रैल तक ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed