{"_id":"59d73c604f1c1bf4688b4588","slug":"date-of-back-paper-and-improvement-exams-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू में बैक पेपर और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं की डेट शीट जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एलयू में बैक पेपर और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं की डेट शीट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा नियंत्रक शर्मा ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय में नौ अक्तूबर से बैक पेपर और इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं शुरू होंगी। ये 12 अक्तूबर तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि सुबह 8 से 11 बजे तक पहली पाली में कला और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक साइंस की परीक्षाएं होंगी।
परीक्षाएं विवि व कॉलेजों के 17 केंद्रों पर होंगी। इसमें 18,900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस दौरान विवि में यूजी की कक्षाएं स्थगित रहेंगी। उन्होंने बताया कि इसके एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर उपलब्ध होंगे। वहीं आयुर्वेद संकाय की वार्षिक परीक्षाएं 6 अक्तूबर से शुरू हो रही हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इससे जुड़ी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि बैचलर ऑफ यूनानी मेडिकल साइंसेज और बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज की परीक्षाएं 6 से 26 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं सिर्फ विश्वविद्यालय केंद्र पर ही दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होंगी। इसके एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर उपलब्ध हैं। परेशानी होने पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।