{"_id":"5944f3854f1c1b912f8b4646","slug":"date-for-admission-in-jnpg-christian-and-shia-colleges-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इन डिग्री कॉलेजों में अभी भी है दाखिले का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ के इन डिग्री कॉलेजों में अभी भी है दाखिले का मौका
ब्यूरो, अमर उजाला/लखनऊ
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिले लेने का अवसर खत्म हो गया हो, लेकिन जिले के डिग्री कॉलेजों में छात्रों के लिए अब भी आवेदन करने का मौका है। जय नारायण पीजी कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज, शिया कॉलेज के यूजी और पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए छात्र अब भी आवेदन कर सकते हैं।
क्रिश्चियन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश पति ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले 15 जून तक आवेदन करने की अंतिम तिथि थी, जिसे बढ़ाकर 20 जून कर दिया गया है। इस वजह से प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है।
प्रवेश परीक्षा अब 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। कॉलेज में बीकॉम रेग्युलर की 120, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 180, बीए रेग्युलर की 460, बीएसससी रेग्युलर की 500 और बीएससी सेल्फ फाइनेंस की 200 सीटें हैं।

देखें, कैसे करें आवेदन
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
छात्र आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। इसके अलावा श्री जय नारायण पीजी कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। यहां बीए रेग्युलर की 880 सीटें, बीए सेल्फ फाइनेंस की 200, बीकॉम रेग्युलर की 880, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 200, बीएससी की 840, बीबीए की 60, बीपीएड की 50, एलएलबी की 20, एमकॉम की 60, एमकॉम एप्लाइड की 60 और एम हिंदी की 60 सीटें हैं।
यहां छात्र दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं शिया पीजी कॉलेज में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन के लिए आवेदन फॉर्म मिल रहे हैं। इसमें 40 सीटें हैं। फॉर्म का शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। छात्र दाखिले के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।