{"_id":"5c00efdcbdec224155406002","slug":"date-announced-of-phd-entrance-exam-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटीः पीएचडी प्रवेश परीक्षा की डेट जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटीः पीएचडी प्रवेश परीक्षा की डेट जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों में पीएचडी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई। अब तक की जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय 648 सीटों पर प्रवेश लेगा। हालांकि सीटों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी संभव है।
प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर उपलब्ध लिंक से होंगे। आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी भी इस पर उपलब्ध है। विवि द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदक पीजी में 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हो।
एससी-एसटी, ओबीसी अभ्यर्थियों को इसमें पांच फीसदी की छूट होगी। जिन विद्यार्थियों का एमफिल में डेजरटेशन (शोध-निबंध) हो चुका हो और वाइवा प्रस्तावित हो, वह पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीएचडी कम से कम तीन और अधिकतम छह साल में पूरी करनी होगी। इसमें कोर्स वर्क भी शामिल है। महिला व 40 फीसदी दिव्यांग विद्यार्थी दो साल की अतिरिक्त छूट ले सकते हैं।

सामंजस्य की कमी के कारण हुई देरी
डेमो
- फोटो : amar ujala
पिछले सत्र 2017-18 में पीएचडी अध्यादेश क्लीयर न होने के कारण विवि प्रशासन पीएचडी प्रवेश नहीं करा सका था। वहीं इस सत्र 2018-19 की शुरूआत में भी यूजी-पीजी व अन्य कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया काफी पहले पूरी कर ली गई, लेकिन पीएचडी अध्यादेश को लेकर शुरू से ही खींचतान चलती रही।
लंबी प्रक्रिया के बाद विवि प्रशासन ने पिछले दिनों यूजीसी के निर्देशानुसार अद्यतन संशोधन के साथ अध्यादेश पास कराया। किंतु विभागों में आपसी सामंजस्य न होने के कारण प्रवेश आवेदन शुरू करने में देरी हुई। एक तो विवि प्रशासन पीएचडी के नए नियमों को लेकर ही उलझा रहा।
वहीं जब इसमें स्थिति स्पष्ट हुई तो कॉलेजों में पीएचडी कराने के नियमों को लेकर मामला उलझ गया। इतना ही नहीं विवि द्वारा दी गई निर्धारित तिथि पर उनके अपने ही विभागों ने समय से सीटों का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम तक विभागों ने सीटों की जानकारी भेजी है, जिसकी वजह से प्रवेश आवेदन शुरू करने में देरी हुई। अभी भी कॉलेजों की सीटों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
बृहस्पतिवार को जारी 648 सीटों में विश्वविद्यालय और कॉलेज दोनों की सीटें शामिल हैं। हालांकि कॉलेजों की सीटों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार अभी 20 से 25 सीटें और बढ़ सकती हैं। रजिस्ट्रार एसके शुक्ला ने बताया कि कॉलेजों के काफी आवेदनों का अभी परीक्षण चल रहा है। उनका परीक्षण पूरा होने के बाद उनकी सीटें भी जोड़ी जाएंगी। ऐसे में अभी सीटों की संख्या और बढ़ेगी।

प्रवेश परीक्षा में होंगे दो पेपर
डेमो
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थी अधिकतम दो विषयों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अगर उन्हें दो विषयों से आवेदन करना है तो वे एक ही आईडी से दो विषयों के लिए प्रवेश आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। हालांकि उन्हें शुल्क दोनों विषयों के लिए अलग-अलग जमा करना होगा। अभ्यर्थी पहले एक विषय के आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद इसी आईडी से दोबारा फॉर्म खोलकर दूसरे विषय का आवेदन कर सकते हैं।
विवि द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देश के अनुसार प्रवेश परीक्षा में दो पेपर होंगे। 45 मिनट के पहले पेपर में 45 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा। रिसर्च मेथडोलॉजी के इस पेपर में जनरल अवेयरनेस, स्टेटिक्स डेटा इंटरप्रटेशन, मेंटल एप्टीट्यूट, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूट, लॉजिकल रीजनिंग, इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, पीपुल एंड इनवायरेंट का हिस्सा शामिल होगा। दूसरा पेपर पूरी तरह से विषय आधारित होगा। इसमें भी 45 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक एक नंबर का होगा। प्रवेश परीक्षा 90 मिनट की होगी। नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम
- ऑनलाइन आवेदन 29 नवंबर से शुरू
- बिना विलंब शुल्क के (सामान्य व ओबीसी 2000, एससी-एसटी 1000 रुपये) आवेदन 20 दिसंबर तक
- विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ आवेदन 26 दिसंबर तक
- दो जनवरी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे
- प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी को आयोजित होगी
- प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी
- लिखित परीक्षा परिणाम 18 जनवरी को संभावित
- इंटरव्यू 20 से 30 जनवरी के बीच होगा
- इसके बाद विभागवार प्रवेश होंगे

यहां देखें, पीएचडी सीटों का ब्योरा