{"_id":"5c6a8ad3bdec224e4507f49b","slug":"date-announced-of-mbbs-and-b-sc-nursing-exam-in-rehabilitation-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास विवि में एमबीबीएस-बीएससी नर्सिंग की परीक्षाओं की डेट जारी, यहां पढें डिटेल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पुनर्वास विवि में एमबीबीएस-बीएससी नर्सिंग की परीक्षाओं की डेट जारी, यहां पढें डिटेल
Mon, 18 Feb 2019 04:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Feb 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से संबद्ध टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में संचालित एमबीबीएस व बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 1 मार्च से प्रस्तावित की गई हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट dsmru.up.nic.in पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि सत्र 2016-17 एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की प्रोफेशनल परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को फार्मालॉजी प्रथम, 3 को फार्मालॉजी द्वितीय, 5 को पैथोलॉजी प्रथम, 7 को पैथोलॉजी द्वितीय, 9 को माइक्रोबायोलॉजी प्रथम पेपर कोड एमबीबी 205, 11 को माइक्रोबायोलॉजी प्रथम पेपर कोड एमबीबी 206, 13 मार्च को फोरेंसिक मेडिसिन प्रथम का पेपर होगा।
वहीं सत्र 2017-18 एमबीबीएस प्रथम वर्ष प्रोफेशनल बैक पेपर की परीक्षाएं भी 1 मार्च से शुरू होंगी। इसमें 1 मार्च को एनाटॉमी प्रथम, 3 को एनाटॉमी द्वितीय, 5 को साइकोलॉजी प्रथम, 7 को साइकोलॉजी द्वितीय, 9 को बायोकेमेस्ट्री प्रथम, 11 को बायोकेमेस्ट्री द्वितीय का पेपर आयोजित होगा।

Trending Videos
लविवि में कॉमर्स के इंटरनल एसेसमेंट 5 से
एलयू
- फोटो : amar ujala
डॉ. सिंह के अनुसार बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी विवि की वेबसाइट से परीक्षा आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उन्हें 6000 रुपये की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी। विद्यार्थी 19 फरवरी तक ऑनलाइन भरे परीक्षा फॉर्म की एक प्रति स्वहस्ताक्षरित अपने कॉलेज में जमा कराएं।
उन्होंने बताया कि सत्र 2017-18 बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी। 1 मार्च को एनाटॉमी एंड साइकोलॉजी, 3 को न्यूट्रिशन एंड बायो केमेस्ट्री, 5 को नर्सिंग फाउंडेशन, 7 को साइकोलॉजी, 9 को माइक्रोबायोलॉजी, 11 को इंग्लिश व 13 मार्च को इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर्स के पेपर होंगे।
लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2018-19 कॉमर्स दूसरे व चौथे सेमेस्टर के इंटरनल एसेसमेंट व प्रेजेंटेशन 5 मार्च से प्रस्तावित हैं। विभागाध्यक्ष द्वारा जारी सूचना के अनुसार 5 से 9 मार्च के बीच सुबह 11 बजे से विभाग में प्रेजेंटेशन होंगे। विद्यार्थी वेबसाइट पर व विभाग के सूचना पट्ट पर विस्तृत कार्यक्रम देखकर उपस्थित हों।