{"_id":"5b35de504f1c1b2e168b4cb8","slug":"counsellling-of-pg-courses-will-start-from-4-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LU: पीजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां देखें काउंसलिंग की डेट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
LU: पीजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां देखें काउंसलिंग की डेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की परास्नातक कक्षाओं के प्रवेश परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। सभी प्रमुख कोर्सों की काउंसलिंग चार से नौ जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि एमबीए की काउंसलिंग सात से 10 जुलाई के बीच होगी।
विज्ञापन
बीपीएड-एमपीएड की काउंसलिंग दो जुलाई से प्रस्तावित है। काउंसलिंग ऑनकैंपस ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा परास्नातक कक्षाओं के लगभग 55 कोर्सों की लगभग 4000 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा जून के पहले-दूसरे सप्ताह में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा में लगभग 12 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे जबकि उन कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं कराई गई थी, जहां निर्धारित सीटों से कम आवेदन आए थे। इन कोर्सों के लिए लगभग 300 आवेदन आए हैं। विवि ने इनमें प्रवेश के लिए अलग से मेरिट लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्र ने बताया कि प्रवेश परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी यहां से विस्तृत परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश काउंसलिंग चार से नौ जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। एमबीए की 540 सीटों के लिए सात जुलाई से प्रवेश काउंसलिंग होगी। बीपीएड-एमपीएड का विस्तृत प्रवेश कार्यक्रम शुक्रवार को जारी किया जाएगा।
विभागों में करनी होगी रिपोर्टिंग
डेमो
- फोटो : amar ujala
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि 10 कोर्स ऐसे हैं, जिसमें निर्धारित सीटों से कम आवेदन आए हैं। इनके लिए आवेदकों के स्नातक में प्राप्त अंक के आधार पर मेरिट जारी कर दी गई है। यहां मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे।
एमए फ्रेंच में एक भी आवेदन नहीं आए। मास कॉम साइंस टेक्नोलॉजी में 14 आवेदन आए हैं, जल्द ही यहां प्रवेश पर निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि जिन स्ववित्तपोषित कोर्सों में 40 फीसदी से कम आवेदन आए हैं वहां प्रवेश नहीं होंगे।
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया कैशलेश होगी। प्रवेश शुल्क काउंसलिंग के समय डेबिट-क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा किया जाएगा। विद्यार्थी यह देख लें कि फीस जमा करने के लिए उनके पास वैलिड कार्ड होना चाहिए।
प्रवेश समन्वयक ने बताया कि प्रवेश काउंसलिंग ऑनकैंपस ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसके तहत मेरिट के अभ्यर्थियों को पहले विभाग में रिपोर्ट करना होगा। यहां उनका डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा। इसके बाद सीट अलॉट होगी।

ऑनलाइन जमा होगी फीस
डेमो
विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए एक निर्धारित स्थान पर जाना होगा। फीस ऑनलाइन जमा होगी। यहां उनकी बायोमेट्रिक अटेंडेंस होगी और रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा, जो उन्होंने प्रवेश के समय दिया होगा। इसके बाद अलॉटमेंट जारी होगा। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद प्रवेश पूर्ण होगा।