फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   convocation day of BBAU to be held on 26 August.

बीबीएयू का दीक्षांत समारोह अब 26 को, समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे

Sun, 08 Aug 2021 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Aug 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
convocation day of BBAU to be held on 26 August.
- फोटो : डेमो

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) का 9वां दीक्षांत समारोह 27 की जगह अब 26 अगस्त को प्रस्तावित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे।

विज्ञापन


समारोह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों (ब्लंडेड) मोड में आयोजित होगा।

इसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को 10 अगस्त तक  विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर सहमति फॉर्म भरना होगा।

भाषा विवि में 16 में 14 छात्रों के बैक
लखनऊ। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के बीजेएमसी छठे सेमेस्टर के 16 में से 14 छात्रों के हाल में जारी परिणाम में बैक लगी है। खास बात यह है कि सभी विद्यार्थियों की रिसर्च एंड मेथडोलॉजी में ही बैक लगी है। छात्रों ने शनिवार को कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ला से मिलकर इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारी पढ़ाई प्रभावित रही है और कईयों ने अपने परिजनों को भी खोया है। ऐसे में उनके प्रत्यावेदन पर विचार किया जाए।
विज्ञापन


कई परिणाम जारी : भाषा विश्वविद्यालय में शनिवार को बीए ऑनर्स अरबी, पीजी में एमए अरबी, फारसी, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, एमजेएमसी, डिप्लोमा व बीटेक के परिणाम जारी किए गए। परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थी अपने परीक्षाफल अपने विभाग में प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed