फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   convocation date of bbau

बीबीएयू के दीक्षांत समारोह की डेट जारी, पिछले साल नहीं हुआ था समारोह

Fri, 24 Nov 2017 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Nov 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
convocation date of bbau
bbau
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) का दीक्षांत समारोह 15 दिसंबर को प्रस्तावित किया गया है। विवि प्रशासन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। अभी मुख्य अतिथि तय नहीं हुए हैं। पिछले साल दीक्षांत समारोह न होने से इस साल दो सत्र के विद्यार्थियों को डिग्री देने का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में ही विवि का दीक्षांत समारोह प्रस्तावित था। किंतु अपरिहार्य कारण से समारोह नहीं हुआ। सत्र 2017-18 का भी काफी समय बीतने के बावजूद दीक्षांत समारोह की सुगबुगाहट नहीं शुरू हुई थी। वहीं, ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह हो चुका है तो लविवि, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि और डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह दिसंबर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


अब नवंबर के अंत में बीबीएयू प्रशासन ने दीक्षांत की तिथि प्रस्तावित की है। एक महीने से भी कम समय में तैयारियां पूरी करनी हाेंगी। कुलपति के सलाहकार प्रो. आरबी राम ने बताया कि 15 दिसंबर को दीक्षांत समारोह का प्रस्ताव है। परीक्षा विभाग को तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। दो सत्र के विद्यार्थियों को डिग्री देने का प्रस्ताव है। मुख्य अतिथि का नाम जल्द तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीएयू में अप्रैल से चांसलर का पद खाली है। दीक्षांत समारोह में चांसलर की अहम भूमिका होती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले दिनों चांसलर के लिए तीन नाम तय कर विजिटर के पास भेजे हैं। हालांकि अब तक मंजूरी नहीं मिली है। प्रो. राम ने कहा कि जल्द ही एक नाम पर मुहर लग जाएगी।


15 दिसंबर को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का भी दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है। विवि ने पीएम मोदी को मुख्य अतिथि बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है, लेकिन अब तक सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। प्रो. राम ने कहा, फिलहाल यही तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed