फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   complete information of teachers to be uploaded in punarvas university website

पुनर्वास विश्वविद्यालय: वेबसाइट पर देनी होगी शिक्षकों की पूरी जानकारी

Sat, 21 Oct 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Oct 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
complete information of teachers to be uploaded in punarvas university website
डेमो - फोटो : डेमो

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों को अपने शिक्षकों, फेकेल्टी, विद्यार्थियों, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। वहीं वेबसाइट का नियमित संचालन भी करना होगा। ऐसा न करने पर विश्वविद्यालय उनके खिलाफ दंडात्मक-अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध संस्थानों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि वे अपनी मूलभूत अवस्थापना, बिल्डिंग, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, क्लासरूम, प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची, फेकेल्टी-शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता, पता, ई-मेल, मोबाइल नंबर आदि की सूची वेबसाइट पर देनी होगी। इसके साथ ही संबद्ध पाठ्यक्रमों के संबद्धता आदेश, अनुमोदन पत्र आदि को भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन


इसका लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी लिंक किया जाए। विश्वविद्यालय की संबद्धता समन्वयक बिंदू त्रिपाठी द्वारा भेजे गए निर्देश में यह भी कहा गया है कि सभी शिक्षकों की संयुक्त हस्ताक्षरित स्टिल फोटोग्राफ भी वेबसाइट पर अपलोड किया जाए और उसे विवि को भी भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि संबद्ध संस्थाओं, महाविद्यालयों द्वारा वेबसाइट का नियमित संचालन किया जाए। उच्च अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में वेबसाइट अपडेट न होने पर दंडात्मक-अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। महाविद्यालयों की प्रबंध समिति, शिक्षकों आदि का विवि से अनुमोदन लेना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed