{"_id":"5a2ba8a74f1c1bb6678c0c7d","slug":"cm-yogi-and-minister-manoj-sinha-will-attend-iim-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम के सम्मेलन में शिरकत करेंगे सीएम योगी और मंत्री मनोज सिन्हा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईआईएम के सम्मेलन में शिरकत करेंगे सीएम योगी और मंत्री मनोज सिन्हा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा
- फोटो : amar ujala
आईआईएम लखनऊ में 14 दिसंबर से आयोजित होने वाले पांचवें पैन-आईआईएम वर्ल्ड मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी शिरकत करेंगे। मानव संसाधन मंत्रालय के सहयोग से यह सम्मेलन 16 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
उद्घाटन सत्र में 14 दिसंबर को शाम 4 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग विषयों पर देश भर के दिग्गज कंपनियों के अधिकारी भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन