फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath will honour to Divyang people.

यूपी : दिव्यांगों व दिव्यांगता के लिए काम करने वालों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 02 Dec 2021 03:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Dec 2021 03:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगजनों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में होगा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will honour to Divyang people.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगजनों व दिव्यांगता के लिए काम करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय मोहान रोड पर शुक्रवार सुबह दस बजे होने वाले समारोह के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से सूची जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


इसमें लखनऊ के लव कुमार अवस्थी और शगुन सिंह के नाम भी शामिल हैं। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कमलेश ने बताया कि समारोह में बदायूं के अजय कुमार, महराजगंज के नागेन्द्र कुमार, इटावा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की नीतू द्विवेदी, इरफाना तारीख और धीरज श्रीवास्तव गोरखपुर, डॉ. सी तुलसीदास और प्रो. मंगला कपूर वाराणसी, जीया राय आजमगढ़, सौरभ तिवारी डुमरियागंज और रति मिश्रा बांसी सिद्धार्थनगर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए काम करने वाली संस्थाएं कैफेबिटिली फाउंडेशन वाराणसी, भागीरथ सेवा संस्थान गाजियाबाद और प्रेमधाम चैरिटेबल सोसाइटी बिजनौर का भी सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed