फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheating in AKTU online semester examination.

एकेटीयू : ऑनलाइन परीक्षा में व्हॉट्सएप व टेलीग्राम से नकल

Sun, 05 Sep 2021 11:17 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Sep 2021 11:17 AM IST
सार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षा विद्यार्थी व्हॉट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप बनाकर नकल कर रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
cheating in AKTU online semester examination.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षाओं में बड़ी सेंध लगी है। कुछ विद्यार्थियों द्वारा बाहर से व्हॉट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप बनाकर सामूहिक नकल करने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसमें शामिल विद्यार्थियों व कॉलेजों को चिह्नित करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित कॉलेजों को पत्र भेजकर सचेत किया गया है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा इस सेमेस्टर में पहली बार सभी वर्ष के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। अगस्त के अंत में फर्स्ट व सेकेंड ईयर की परीक्षाएं शुरू हुई हैं और इन्हीं में सेंध की सूचना मिली है। सामने आया कि कुछ लोगों द्वारा व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें परीक्षा शुरू होने के बाद सवाल व जवाब शेयर किए जा रहे थे।
विज्ञापन


विवि प्रशासन ने ऑनलाइन मॉनीटरिंग में इसे पकड़ा। वहीं शनिवार को पता चला कि फार्मेसी के कुछ विद्यार्थियों ने टेलीग्राम ग्रुप पर सामूहिक नकल का प्रयास किया। विवि प्रशासन ने इन छात्रों की वीडियोग्राफी आदि करवाकर जानकारी एकत्र की। संबंधित कॉलेजों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्ध विद्यार्थियों की सूची जारी करते हुए संबंधित कॉलेजों को पत्र भेजा गया है। इनमें अधिकतर फार्मेसी से जुड़े संस्थान बताए गए हैं। जांच के बाद विवि प्रशासन ऐसे विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन विषयों का परिणाम शून्य कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed