{"_id":"5a251e094f1c1b59678bffe5","slug":"changes-in-lucknow-university-degree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब एलयू की डिग्री पर होगी स्टूडेंट्स की रंगीन फोटो","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब एलयू की डिग्री पर होगी स्टूडेंट्स की रंगीन फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 04 Dec 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस बार मेधावी छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली डिग्रियां कई मायनों में खास होंगी। पहली बार इसपर विद्यार्थी की रंगीन फोटो लगी होगी। साथ ही डिग्री पर 10 विशेष सिक्योरिटी फीचर्स भी होंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक की मंशा के अनुरूप लविवि ने यह व्यवस्था की है। दीक्षांत समारोह में करीब 40 हजार विद्यार्थियों को डिग्री अवॉर्ड की जाएगी। माध्यमिक शिक्षक भर्ती के समय लविवि के फर्जी अंकपत्र मिलने की कई शिकायतें आई थीं।
विज्ञापन
इसको ध्यान में रखते हुए विवि प्रशासन ने अपने अंकपत्र तथा डिग्री के सिक्योरिटी फीचर्स पर खास ध्यान दिया है। इससे पहले एलयू चार से पांच सिक्योरिटी फीचर वाले अंकपत्र और डिग्री देता था। अब अंकपत्र के साथ ही डिग्री पर भी विद्यार्थी की रंगीन फोटो लगी होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि इन सिक्योरिटी फीचर्स की वजह से फर्जी अंकपत्र तुरंत पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन
एलयू का अंकपत्र अब ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकेगा। इसके लिए अभ्यर्थी को अंकपत्र पर दर्ज क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। कोड स्कैन करते ही उसका पूरा विवरण सामने आ जाएगा। विवि ने अंकपत्रों को भी सिक्योरिटी फीचर्स से लैस कर दिया है।
स्पेशल सिक्योरिटी फीचर से लैस अंकपत्र भी इसी सत्र से देने की शुरुआत की जा रही है। अब अंकपत्रों को स्कैन करके उसकी नकली कॉपी नहीं बनाई जा सकेगी। स्कैन करने पर अंकपत्र और डिग्री पूरी तरह कोरे दिखाई देंगे।
Trending Videos
देखें, विशेष फीचर्स
डेमो
ये हैं विशेष फीचर्स-
हाई रेजोल्यूशन डिजाइन - अंकपत्र के किनारे चारों तरफ हाई रेजोल्यूशन का डिजाइन बना हुआ है। इसे स्कैन नहीं किया जा सकता।
एंटी कॉपीइंग एंड एंटी स्कैनिंग इंक - अंकपत्र को स्कैन करना संभव नहीं होगा। एंटी स्कैनिंग इंक की वजह से स्कैन करने पर कागज कोरा ही आएगा।
होलोग्राम - विवि में निर्धारित स्थान पर होलोग्राम अंकित होगा।
रंगीन फोटोग्राफ - अंकपत्र पर कलर्ड फोटोग्राफ होगी। अभी तक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लगती थी।
प्रिंट यूवी इनविजिबल - अंकपत्र के ऊपरी भाग पर अल्ट्रा वायलट किरणों से पढ़ने लायक कुछ शब्द लिखे होंगे।
वाटर मार्क- अंकपत्र के बीच में लखनऊ विवि का वाटर मार्क होगा। इसे कॉपी नहीं किया जा सकता।
माइक्रो टेक्सटिंग - अंकपत्र पर बायीं तरफ छोटे-छोटे शब्दों में लखनऊ विश्वविद्यालय लिखा होगा।
क्यूआर कोड - क्यूआर कोड होने की वजह से अंकपत्र का ऑनलाइन सत्यापन संभव होगा।
लोगो - अंकपत्र पर विवि का लोगो है, जिसे सिर्फ अल्ट्रा वायलट किरणों में ही पढ़ा जा सकेगा।
बार कोड - अंकपत्र पर सबसे निचले हिस्से में बार कोड होगा।
पिछले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मंशा जाहिर की थी कि डिग्री पर विद्यार्थी की फोटो भी होनी चाहिए। उनके दिशा-निर्देशन में इस पर काम किया गया। इस वजह से इस सत्र में 10 स्पेशल फीचर्स वाली डिग्री दी जा रही है। इसमें विद्यार्थी की कलर्ड फोटोग्राफ भी लगी होगी। - प्रो. एके शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, लविवि