फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbse releases new guidelines for neet exam

नीट परीक्षा के लिए सीबीएसई ने ड्रेस कोड के साथ जारी किए कड़े निर्देश

Fri, 05 May 2017 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 May 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
cbse releases new guidelines for neet exam
डेमो - फोटो : demo pic

देश के मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालयों के एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले से केंद्र पर बुलाया गया है।इससे प्रशासन अभ्यर्थियों की अच्छी तरह चेकिंग कर सकेगा।

विज्ञापन


वहीं सीबीएसई ने अभ्यर्थियों ने ड्रेस कोड भी लागू किया है, जिसे कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी व निर्देश नीट की वेबसाइट www.cbseneet.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। सात मई को देश भर के 103 शहरों के करीब 2200 से भी ज्यादा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में लखनऊ समेत बरेली, गाजियाबाद, झांसी, नोएडा, वाराणसी और गोरखपुर में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में करीब 64 केंद्र बनाए गए हैं।
 

ड्रेस कोड में नहीं मिलेगी छूट

cbse releases new guidelines for neet exam
डेमो - फोटो : demo pic
पिछले वर्ष प्रवेश परीक्षा के लिए 8,02,594 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस बार 41.42 प्रतिशत ज्यादा 11,35,104 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रवेश परीक्षा के लिए सीबीएसई ने कई निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इससे पहले 7:30 बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। 9:30 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 9:45 तक अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग की जाएगी।9:55 पर अभ्यर्थियों को दी गई बुकलेट की सील तोड़ने को कहा जाएगा।

वहीं 10 बजे से परीक्षा शुरू होकर दोपहर एक बजे समाप्त कर दी जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड को लेकर भी छात्रों को निर्देश जारी किए गए हैं। एडमिट कार्ड पर छात्रों को अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चस्पा करनी होगी।

फोटो वही होनी चाहिए जो ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड की गई थी। इसके अलावा उन्हें एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक पोस्ट कार्ड साइज फोटो भी साथ लेकर जाना होगा।

 

हाथ व गले में बैंड व गहना पहनने पर प्रतिबंध

cbse releases new guidelines for neet exam
डेमो - फोटो : demo pic

सीबीएसई ने अभ्यर्थियों पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही बाकायदा ड्रेस कोड भी जारी किया है। जिसको लेकर उन्हें किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। केंद्रों पर छात्रों की मेटल डिटेक्टर्स से चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रों को हलके हाफ स्लीव के कपड़े पहने के निर्देश दिए गए हैं, जिनके बटन बड़े साइज के न हों। छात्र-छात्राओं को पैंट व सलवार सूट ही पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं चप्पल व सैंडल के अलावा और कुछ भी न पहनने की हिदायत दी गई है। जूते पहन कर परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को खाली हाथ आने का निर्देश दिया गया है।

पेन और पर्स तक नहीं ले जा सकते। हाथ व गले में किसी भी प्रकार का बैंड व गहना पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यही नहीं बेल्ट भी नहीं पहनने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्रों के अंदर ही पेन मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed