{"_id":"5aad0f134f1c1b92778b5e8b","slug":"candidates-can-apply-in-shiya-pg-college-from-10-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 मार्च से करें शिया पीजी कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन, ये रही जानकारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
19 मार्च से करें शिया पीजी कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन, ये रही जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
शिया पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हो जाएगी। कॉलेज में स्नातक और परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में तीन हजार से ज्यादा सीटें हैं।
विज्ञापन
कॉलेज ने ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी दी है। ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू होगी।
कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. सुजात हुसैन ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर www.shiapgcollege.ac.in और www.shiacollege.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म महाविद्यालय के सीतापुर रोड और विक्टोरिया स्ट्रीट कैंपस में मिलेंगे।
विज्ञापन
स्नातक पाठ्यक्रमों का आवेदन शुल्क 650 रुपये तथा परास्नातक पाठ्यक्रमों का आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन की अंतिम तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
प्रवेश के संबंध में सभी दिशा-निर्देश कालेज की वेबसाइट पर मौजूद हैं। समस्या होने पर कॉलेज के हेल्पलाइन नंबर- 7388681343 तथा 9451871090 पर संपर्क किया जा सकता है।