{"_id":"6093abe18ebc3edc9e7d67d2","slug":"bbau-students-are-helping-people-in-getting-oxygen-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू: फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीबीएयू: फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं छात्र
Thu, 06 May 2021 02:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 May 2021 02:12 PM IST
सार
छात्रों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो भी लोग हम से मदद मांग रहे हैं, हम उनकी हर संभव मदद करने का पूरा प्रयास लगातार कर रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहकर लोगों को अस्पतालों में बेड दिलवाने का भी प्रयास करते है। कई बार इसमें सफलता मिलती है और कई बार असफलता भी।
विज्ञापन
लोगों की मदद करने वाले बीबीएयू के छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 संक्रमण के इस दौर में लोगों को सबसे ज्यादा किल्लत ऑक्सीजन मिलने में हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के छात्रों ने फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद करना शुरू किया है।
विज्ञापन
छात्रों आदित्य चौधरी, भानु प्रताप पाण्डेय, हर्षित गौतम, गौरव सिंह व शशांक त्रिपाठी ने फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुप पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की। इसके बाद जिन लोगों के फ़ोन आये उनसे संपर्क कर ऑक्सीजन सिलेंडर की जितनी भी उपलब्धता हुई, पहुंचाने का काम किया। खाली सिलेंडर को रिफिल कराने का भी प्रयास किया। जिनके पास सिलेंडर नहीं थे उनके लिए आपस में पैसा एकत्र कर सिलेंडर भी दिलाने का प्रयास किया। कुछ लोगों को ऑक्सीजन केन भी उपलब्ध करवाई है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
आदित्य ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो भी लोग हम से मदद मांग रहे हैं, हम उनकी हर संभव मदद करने का पूरा प्रयास लगातार कर रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहकर लोगों को अस्पतालों में बेड दिलवाने का भी प्रयास करते है। कई बार इसमें सफलता मिलती है और कई बार असफलता भी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले कोविड-19 की इस वेव के शुरुआती दौर में जब मजदूर महाराष्ट्र और दिल्ली से पलायन करके आ रहे थे तो उनको भोजन वितरण का कार्यक्रम किया था। खास ये की ये सब हम आपस में ही पैसा जुटाकर कर रहे हैं। कुछ के घर वाले व दोस्त भी सहयोग करते हैं।