फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU semester exam date issued

बीबीएयू की सेमेस्टर परीक्षाओं की डेट जारी, यहां देखें

Mon, 15 Oct 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Oct 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
BBAU semester exam date issued
- फोटो : डेमो

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की दिसंबर सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 से 18 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने यह तिथियां तय कर विभागों से इसके अनुसार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम उपलब्ध कराने को कहा है। खास यह है कि इस बार 10 दिन में ही परीक्षाएं खत्म होंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग इन दिनों घोषित परीक्षा कैलेंडर को लागू कराने की कोशिश कर रहा है। इस क्रम में पिछले सभी लंबित परीक्षा परिणामों को अभियान चलाकर जारी कराया गया। अब विभाग समय से परीक्षाएं कराने की कवायद में जुटा है। अक्सर सेमेस्टर परीक्षाएं लगभग एक महीने तक खिंचती थीं।
विज्ञापन


इससे अगले सेमेस्टर की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। किंतु इस बार परीक्षा विभाग ने 10 दिन में ही परीक्षा कराने की तिथि विभागों को दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीष वर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद 8 से 18 दिसंबर तक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों से 16 अक्तूबर तक एग्जामनर के पैनल मांगे गए हैं। इस महीने के अंत तक इन्हें फाइनल कर लिया जाएगा। अन्य तैयारियां भी समय से पूरी कर ली जाएंगी। परीक्षा के तुरंत बाद रिजल्ट व ग्रेड शीट परीक्षा विभाग को भेजनी होगी ताकि जल्द से जल्द परिणामों की घोषणा की जा सके। विश्वविद्यालय का पूरा जोर शैक्षिक कैलेंडर के अनुपालन पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed